कार के सनरूफ से बाहर निकले बच्चे हाईवे पर 15 किलोमीटर घूमते रहे : पुलिस ने कार चालक को लगाई डांट और काट दिया 5 हजार का चालान

by

जालंधर। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दौड़ती हुई कार के सनरूफ से बच्चे बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आए। कार की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बच्चे लगभग 15 किलोमीटर तक इसी तरह बाहर निकले रहे। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर चालक को पकड़ लिया।
पुलिस के चालक को कड़ी फटकार लगाई और 5,000 रुपये का चालान काट दिया। पु
यह घटना जालंधर कैंट क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। एक राहगीर ने चलते हाईवे पर बच्चों के सनरूफ से बाहर निकलने का वीडियो पुलिस को भेजा तो ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो देखकर कर चालक को ट्रेस किया। । कार का चालक का पता चलने पर पर पता चला कि 8 से 10 साल के बच्चे सनरूफ से बाहर खड़े थे। किसी भी झटके पर वे गिर सकते थे, जिससे गंभीर हादसा हो सकता था। बच्चों की जान खतरे में थी।

चालक का जवाब- बच्चों की जिद थी : पुलिस को चालक ने बताया कि बच्चे गेड़ी लगाने की जिद” कर रहे थे।तो मैं उन्हें घूमाने लेकर गया था, इस दौरान बच्चों सनरूफ खोलने की जिद की। तव मैंने नहीं सोचा कि यह खतरनाक हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की लाश छत से फेंककर सोने चले गई थी पत्नी : सरियों से पीट पीट कर पति को कर दिया था अधमरा

जयपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खबर है। चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया गया है। उसने हत्या करना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी विमान : 48 की उम्र 25 से कम, 12 नाबालिग, एक 4 साल का

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालते ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज हो गई है। हजारों भारतीयों पर भी कार्रवाई हो रही है। अमेरिका ने 104 भारतीयों को वापस...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : संधवा

श्री आनंदपुर साहिब : नौवें पातशाह हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!