कार-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

by

मानसा :  मानसा-सिरसा मार्ग पर एक ट्रक से कार की टक्कर के बाद हरियाणा में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मानसा के सरदुलगढ़ इलाके के सरदुलेवाला गांव के पास हुआ, जब हरियाणा के सिरसा जिले में रहने वाला परिवार शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।

अशोक कुमार, उषा, रितु और राधा सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में दौड़ती HRTC बस बनी आग का गोला :चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

एएम नाथ। पालमपुर (कांगड़ा) : कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पालमपुर डिपो की HRTC बस चलते-चलते आग की लपटों में घिर गई। सरूट से पालमपुर जा रही बस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार :

दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ देशभर में ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांवों मियानी व दसगराईं में दिए ग्रांट के चेक

रोपड़, 6 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा हल्के के विकास को गति देते हुए अलग-अलग गांवों में ग्रांट दिए जाने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने गांव...
article-image
पंजाब

वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा….बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया : नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

बिहार  विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में एनडीए को मिलती भारी बढ़त के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली टिप्पणी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत विकसित बिहार के...
Translate »
error: Content is protected !!