कांगड़ा में दौड़ती HRTC बस बनी आग का गोला :चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

by

एएम नाथ। पालमपुर (कांगड़ा) : कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पालमपुर डिपो की HRTC बस चलते-चलते आग की लपटों में घिर गई। सरूट से पालमपुर जा रही बस में अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर राख हो गई। बस में आग लगने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के इंजन वाले हिस्से से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया था। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद एक बार फिर सरकारी बसों के रखरखाव और समय-समय पर तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा नहीं, नयी राह चाहिए”: गांव बंबेली में डॉ. चब्बेवाल ने दी नशे के खिलाफ जंग की हुंकार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “हर मां की आंखों से आंसू पोंछने का समय आ गया है, अब नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी” — ये भावुक शब्द थे होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलोमीटर पैदल चल शाहपुर के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदनाएं, कहा, शीघ्र अलॉट होगी भूमि एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएसआईसी के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक को नई दिल्ली में दी अहम जिम्मेदारी

निगम नई दिल्ली मुख्यालय में दिया अस्थाई तौर पर डिविजन हैड का कार्यभार बी बी एन, 22 मई (तारा) : कर्मचारी राज्य बीमा निगम के हिमाचल के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच की निगम...
article-image
पंजाब

भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के सदस्य लवली खन्ना व पीएलवी पम्मा ने किया एसडीएम हरबंस सिंह को सम्मानित

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर के एसडीएम हरबंस सिंह को कोरोना महामारी दौरान गढ़शंकर वासियों को बढ़ीया सेवाएं देने व गढ़शंकर की उन्नित के लिए डाले अहम योगदान के लिए भाजपा की प्रदेश कार्याकारिणी के...
Translate »
error: Content is protected !!