कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरे और फिर कर में लगी आग : कार सवार दो लोग मय रहते कूद गए और उनकी बच गई

by

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में कारोबारी की कार पर लैंडस्लाइड के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार दो लोगों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ऊना जिले में लगातार छह घंटे भारी बारिश होती रही। इस दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में चलती कार पर पहाड़ी से मलबा गिर गया और फिर कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया और चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे यह घटना पेश आई है। बताय़ा जा रहा है कि भारी बारिश के दौरान पंजाब के कपूरथला के टांडा रोड के गांव बेलोबाल के राकेश कुमार अपनी कार में एक अन्य ब्यक्ति के साथ चिंतपूर्णी और बगलामुखी मंदिर जा रहे थे। इसी बीच अलोह के पास सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक जाम लगा रहा । इस बीच चालक ने अपनी कार वापस घर के लिए मोड़ ली, लेकिन कुछ दूरी पर अचानक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए और कार में आग लग गई । दोनों कार से समय रहते कूद गए और उनकी बच गई ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों की ऋण माफी शुरु, 46468 लाभार्थियों का 103.91 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से सहकारी कृषि सभाओं के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ करने की मुख्य मंत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से की शुरुआत के बाद उद्योग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गा रहा था भजन : पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

रोहित जसवाल। राजा का तालाब :  जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाग लिया 

भटियात नुआला  कमेटी को   दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात नुआला  कमेटी द्वारा  गत साँय  (सोमवार को) सिहुन्ता में...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या की : पति, सास, जेठ और दो ननदों समेत पांच पर मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कनेवाल की 25 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की माता द्वारा दहेज मांगने  मारपीट कर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोपों पर गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!