कार से टकराने से 9 साल की बच्ची की मौत

by
गढ़शंकर, 5 नवंबर  : माहिलपुर – फगवाड़ा रोड़ पर अड्डा खरोदी पर 9 साल की बच्ची की कार से टकराने से मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्यवाही कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घरवालों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि राकेश सिंह निवासी मलूपोता जिला सबस नगर अपनी पत्नी व 9 साल की बच्ची सिमरन के साथ बस में अपने सुसराल गांव सरहाला खुर्द जा रहा था और जब वह खडोदी बस अड्डे पर उतर कर फ्रूट लेने लगे तो उनकी बच्ची रोड के दूसरी तरफ जा रही थी तो सामने से आई कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची सिमरन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मिरतक घोषित कर इसकी सूचना माहिलपुर पुलिस को दे दी।
इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर रमन कुमार ने बताया कि बच्ची के परिवार वाले कार चालक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कराना चाहते हैं इसलिए 174 की कार्यवाही कर अंतिम संस्कार के लिए शव घरवालों को सौंप दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी को लिखा पत्र; नूरपुर बेदी को अलग तस्वीर बनाए जाने की मांग

रोपड़, 18 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक पत्र लिखकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग की है,...
article-image
पंजाब

26 को संयुक्त किसान मोर्चा गढ़शंकर में निकालेगा मोटरसाइकिल मार्च

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा आज जियो कार्यालय समक्ष मा. बलवंत राम की अध्यक्षता में धरना दिया। आज के धरने को शिंगारा राम भज्जल, अच्छर सिंह बिल्ड़ों व अन्य नेताओं ने संबोधित करते...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुँचे पंकज को चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक गिरफ्तार कर चंडीगढ़ के सैक्टर 3 के पुलिस सटेशन ले जाया गया और छोड़ा

गढ़शंकर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट आज कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुँचे, तो चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पंकज कृपाल एडवोकेट को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित सभा गढ़शंकर दुारा किताब मत्थे च उगदां सूरज विमोचन समगाम करवाया

गढ़शंकर: दोआबा साहित सभा गढ़शंकर दुारा किताब मत्थे च उगदां सूरज विमोचन समगाम करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. संधू वरियाणवी, जगदीश राणा, शायर भजन सिंह विरक, प्रिसीपल गुरजंट सिंह, शायर मलकियात सैनी, शायर प्रिसीपल...
Translate »
error: Content is protected !!