कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी होशियारपुर ने वार मेमोरियल पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

by

होशियारपुर, 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) होशियारपुर द्वारा वार मेमोरियल, होशियारपुर में कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

इस अवसर पर एबीवीपी पंजाब के प्रांत सह मंत्री अंकित कुंद्रा, नगर अध्यक्ष अरविंद शर्मा, नगर सह मंत्री ऋतिश शर्मा, नगर एसएफएस संयोजक गोपाल सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री अंकित कुंद्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों को परास्त कर देश की एकता और अखंडता की रक्षा की। कारगिल के वीरों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करते हुए देश सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो पिस्टलों व छे जिंदा कारतूसों सहित दो युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो युवको को दो देसी पिस्टलों व छे ङ्क्षजंदा कारतूस सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई मनजीत लाल के नेतृत्व में चंडीगढ़ चौक में पुलिस ने नाका...
article-image
पंजाब

सचिन पायलट का 5 दिवसीय पंजाब दौरा कल से : 11 जिलों में गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

16 से 20 अक्टूबर तक पंजाब में रहेंगे कांग्रेस प्रभारी, परिवारों की समस्याएं सुनकर न्याय की मांग उठाएंगे चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र को मिले, क्वांटम पेपर मिल सेला खुर्द को दिया जाने वाला पानी किया जाए बंद : दर्शन सिंह मट्टू 

गढ़शंकर ,  24 जुलाई : आज कंडी संघर्ष समिति के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसडीएम गढ़शंकर मेजर शिव राज सिंह बल पीसीएस से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें...
article-image
पंजाब

प्राइमरी से मास्टर कैडर में पदोन्नति के इंतज़ार में शिक्षक हो रहे हैं सेवानिवृत्त..प्राइमरी से मास्टर कैडर में पदोन्नति 2018 से लंबित : डीटीएफ

गढ़शंकर, 7 अक्टूबर। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने शिक्षा विभाग से विभिन्न काडरों में पदोन्नति की बार-बार माँग की जा रही है, हालांकि इसके चलते  लेक्चरर पदोन्नत हुए हैं, लेकिन 2018 से प्राइमरी कैडर...
Translate »
error: Content is protected !!