कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

by

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का वीजा दिलाने के आरोप से जुड़ी है।

 

अपने पिता पी. चिदंबरम के केंद्रीय मंत्री रहते हुए कुछ चीनी नागरिकों को भारतीय वीजा दिलाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप कार्ति चिदंबरम पर है। इस मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को नया आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें कार्ति और अन्य पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच कर रही CBI ने FIR दर्ज होने के 2 साल बाद चार्जशीट दाखिल की है।

रिश्वत मामले की पृष्ठभूमि क्या है?
पंजाब की टीएसपीएल कंपनी ने 2011 में एक चीनी कंपनी को थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का ठेका दिया था। इस कंपनी के कर्मचारियों को भारत आने के लिए वीजा की ज़रूरत थी। आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने यह वीजा दिलाने के लिए रिश्वत ली थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में अड़ंगा लगाने की मुख्यमंत्री की एक और कोशिश नाकाम: जयराम ठाकुर

विधानसभा में अगर सुक्खू हमारी बात मानते तो आज कोर्ट में अपमानित नहीं होना पड़ता एएम नाथ। मंडी : माननीय उच्च न्यायालय द्वारा डीसी को आरक्षण रोस्टर में 5% का कोटा देने के फैसले...
article-image
पंजाब

भाजपा नेत्री निमिशा मेहता ने पिपली वाला के नौजवानों के साथ छोटे बच्चों को वालीबाल स्पोट्र्स किटे की वितरित

गढ़शंकर :  मैं सदैव युवाओं को सही दिशा की तरफ ले जाने हेतु तत्पर रहती हूं। यह बात भाजपा नेता मैडम निमिशा मेहता ने पिपलीवाला में स्पोट्र्स किट वितरित करते समय कही। मैडम निमिशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 पुलिसकर्मी सस्पेंड – पंजाब में पुलिस की गुंडागर्दी पर एक्शन… सेना के कर्नल को पीटने वाले, जांच शुरू

पटियाला : पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पटियाला एसएसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!