2 युवतियों सहित पांच अरेस्ट :मनाली पुलिस ने जाल में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

by

रोहित भदसाली। मनाली :  युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवतियां युवाओं का जाल में फंसाकर अपने कमरे में ले जाती थीं और फिर ब्लैकमेल कर पैसे, मोबाइल व अन्य सामान लूटा जाता था।                       मनाली थाना में उत्तराखंड के प्रदीप भागती की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप लदाख से घर जाने के लिए बस स्टैंड मनाली पहुंचा। बस स्टैंड मे एक महिला मिली। महिला ने उसे कहा कि सस्ते रेट पर महज 200 रुपये में कमरा किराया पर लेना है तो चलो। वह महिला के साथ ऑटो में अलेउ पहुंचा। वहां पहुंचते ही महिला ने शारीरिक संबंध बनना का ऑफर किया और दो हजार रुपये की मांग की। प्रदीप ने उसे 2000 रुपये दे दिए और महिला उसे किराये के कमरे में ले गई। जैसे ही इसने कपड़े खोले तो इसने प्रदीप के साथ फोटो खींच लिया और फोन करके अपने साथियों को बुलाया। दो युवक और एक और महिला कमरे में आए और उसकी जेब से लगभग 5000 रुपये निकाल लिए।

शातिर गिरोह ने उसका एटीएम ले लिया और फोन भी छीन लिया। फोन मांगने पर एटीएम का पासवर्ड मांगा। डरे सहमे प्रदीप ने पिन बताया तो शातिरों ने उसके दस हजार निकाल लिए। सुबह उसे उसे फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। साथ ही यह धमकी दी कि 50 हजार का इंतजाम करो अन्यथा फोटो वायरल कर देंगे। थाना प्रभारी मनीष की अगुवाई मे टीम बनाकर इस गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और कुछ नेपाली करेंसी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मनाली में इस तरह के कुछ और गिरोह चलने की भी सूचना है। जल्द ही उन्हें भी दबोचा जाएगा। पुलिस ने इस मामले मे बीएनएस की धारा 308 (5),126 (2),3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा होशियारपुर, 15 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...
article-image
पंजाब

5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू : पूर्व कांग्रेसी मंत्री सिंगला के करीबी 5 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

चंडीगढ़ | कांग्रेस सरकार दौरान पंजाब के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंदर सिंगला के मंत्री रहते अलॉट हुए 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के टेंडरों की जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

76 पेटी देसी शराब मार्का संतरा और 3 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन बरामद : पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सोलन : उपमंडल कसौली में SIU टीम ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। SIU टीम ने रविवार को एक दुकान में दबिश देकर अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब...
Translate »
error: Content is protected !!