डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

by
अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा करके कई बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सबसे पहले उन्होंने जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नए परिसर का दौरा करके वहां जारी विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके सभी कार्यों में किसी भी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। इसके बाद उपायुक्त ने जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, नादौन में इंडोर स्टेडियम, पर्यटन विकास निगम के होटल और रिवर राफ्टिंग की साइट पर जारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत हड़ेटा में विकसित किए जा रहे ईको टूरिजम पार्क के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ये सभी बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और वह स्वयं नियमित रूप से इनकी प्रगति की रिपोर्ट ले रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं के कार्यों की गति के साथ-साथ इनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, बीडीओ वैशाली शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न परियोजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति ने 32 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार को मानद पीएचडी : सदस्य विजय डोगरा को विधि में डॉक्टरेट

करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान कीं उपाधियां, सामाजिक योगदान के लिए कुलदीप कुमार सम्मानित रोहित जसवाल।  ऊना, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री मात्र सफलता की गारंटी नहीं, कौशल और निरंतर सीखना भी जरूरी : धर्माणी

इंदौरा, 24 फरवरी। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को अरनी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
हिमाचल प्रदेश

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास : 55 वर्ष से आंदोलनरत लोगों ने इस निर्णय के बाद पूरे गिरिपार में दीवाली जैसा जश्न

सिरमौर :   जिले सिरमौर के हाटी समुदाय का 55 वर्ष से शांतिपूर्ण संघर्ष आखिरकार रंग लाया। बुधवार को समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। यह बिल...
Translate »
error: Content is protected !!