काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की औद्योगिक इकाइयों में भरे जायेंगे एक हजार पद : 29 सितम्बर को कमरऊ (सिरमौर) में आयोजित होगा रोजगार मेला

by
रोहित भदसाली। धर्मशाला, 25 सितम्बर: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितम्बर, 2024 को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि इस रोजगार मेले में काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की लगभग 40 औद्योगिक इकाइयां भाग ले रही हैं। रोजगार मेले में लगभग 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस रोजगार मेले में 8वीं पास, स्नातक पास, बी टेक, बी फार्मा, आईटीआई पास युवाओं के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में 19 वर्ष से 45 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनियों द्वारा 11250 रुपये से 80 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 29 सितम्बर, 2024 को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा तहसील कमरऊ जिला सिरमौर पहुंच कर रोजगार मेले में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। आकाश राणा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व यदि अनुभव प्रमाणपत्र हो तो उसे भी साथ लेकर जायें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-222274, 8219663445 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ नकदी के साथ सोना-चिट्टा बरामद : नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

एएम नाथ। नूरपुर  : हिमाचल प्रदेश पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला कांगड़ा के नूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित अंतरराष्ट्रीय और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस की दिलजीत दोसांझ ने की जमकर तारीफ : कहा- ये रातें आपके बिना संभव नहीं होतीं

दिल्ली : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट से दिल्लीवासियों के लिए पिछला हफ्ता अविस्मरणीय बना दिया। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक दिलजीत के शानदार लाइव प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय बधिर क्रिकेट टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को DC ऊना ने किया सम्मानित

ऊना, 29 जुलाई – इंगलैंड में आयोजित बधिर क्रिकेट टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त जतिन लाल ने 51 हजार रुपए का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां गैर सरकारी संस्था ‘नीडल लीफ फांऊडेशन -द सेवियर’ द्वारा प्रदेश में कार्यान्वित की जाने वाली दो परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। संस्था द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!