कालेज चौकी मन्यार में खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित : चौकीमनियार महाविद्यालय से प्रोफेसर कविता कौशल द्वारा आए हुए अतिथियों का किया स्वागत

by
ऊना, 11 अक्तूबर – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से मेरी माटी मेरा देश खंड स्तरीय कार्यक्रम कालेज चौकी मन्यार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आए तथा अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें जिससे कि राष्ट्र मजबूत बन पाएगा। उन्होंने कहा कि माटी को नमन से ही होगा वीरों को असली नमन।
चौकीमनियार महाविद्यालय से प्रोफेसर कविता कौशल द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा मिट्टी का कलश सौंपने के लिए धन्यवाद किया गया तथा पंच प्रण शपथ भी करवाई गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, युवक मंडलों एवं युवा मंडलों के प्रतिनिधियों, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी व विभिन्न कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा मिट्टी से भरे कलश सौंपे गए। इस दौरान चौकी मन्यार बाजार में कलश रैली भी निकाली गई तथा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के सौजन्य से देश भक्ति संगीत एवं नाटक द्वारा सभी में देशभक्ति की भावना जागृत की गई।
इस अवसर पर जिला नोड अधिकारी एनएसएस डॉ लिली ठाकुर, स्वयंसेवी आकाश भारद्वाज, महाविद्यालय चौकी मन्यार से कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस राम सिंह, बीडीसी सदस्य अनीता, मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्रिवेदी, महालक्ष्मी एंटरप्राइज से योगराज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरकंडा और चौधरी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए भाजपा ने किया निष्कासित

शिमला :  भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में पार्टी नेता राकेश चौधरी और पूर्व मंत्री रामलाल मरकंडा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।  दोनों नेताओं ने विधानसभा उप चुनाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह : पंजाबी लोकनाच गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति उपस्थिति के थिरक उठे पांव और ढोल की थाप पर झूम उठा पूरा पंडाल

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडीसी डिवेल्पमेंट निकास कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता डीएवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के नाम पर मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कर रही प्रदेश को गुमराह : जयराम ठाकुर

क्या अधिकारियों के सामने बेबस है सरकार या फिर आंखों में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश बिना आरक्षण रोस्टर जारी किए कैसे समय पर संपन्न होंगे पंचायत के चुनाव पंचायत चुनाव समय...
Translate »
error: Content is protected !!