कालोनाइजर से तरनतारन में जमीन सौदे के लिए 55 लाख की ठगी : इकरारनामा फाड़ा, एक गिरफ्तार, दस आरोपी फरार

by

तरनतारन। तरनतारन में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक कालोनाइजर से पेशगी राशि लेकर न केवल जमीन की रजिस्ट्री से इनकार किया गया, बल्कि उसका इकरारनामा भी फाड़कर जला दिया गया।

थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार लुधियाना स्थित चंडीगढ़ रोड सेक्टर-32 की कोठी नंबर 1442 निवासी मुकेश वर्मा, जो पिछले करीब दस वर्षों से कालोनाइजर का काम कर रहे हैं, ने 6 मई को तरनतारन जिले के गांव जवंदा कलां निवासी प्रगट सिंह के साथ जमीन खरीदने को लेकर इकरारनामा किया था।

यह जमीन लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास गांव भट्टियां की हदबंदी में आती है। कुल सौदा 5.50 करोड़ रुपये में तय हुआ था, जिसकी अदायगी किश्तों में होनी थी। समझौते के तहत पहले चरण में 6 मई को 25 लाख रुपये और फिर 16 जून को 30 लाख रुपये प्रगट सिंह को दिए गए।

55 लाख बतौर पेशगी दिए गए

इस तरह कुल 55 लाख रुपये बतौर पेशगी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। बाद में प्रगट सिंह लगातार फोन कर पैसे वापस ले जाने को कहता रहा।

पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को वह अपने साथियों जसविंदर सिंह और विक्की सिंह के साथ प्रगट सिंह द्वारा बताए गए पते पर पहुंचा। आरोपी उन्हें एक ढाबे पर ले गया, जहां उसके साथ उसका भांजा जर्मनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ रवि, हरदेव सिंह सहित आठ अन्य लोग मौजूद थे। यहां पैसे से भरा बैग टेबल पर रखा गया।

फटे पन्ने तंदूर में फेंके

जैसे ही मुकेश वर्मा ने इकरारनामा मांगा, प्रगट सिंह ने बातचीत के दौरान उसे फाड़कर ढाबे पर जल रहे तंदूर में फेंक दिया।इसके बाद बैंक में मशीन से पैसे गिनवाने का बहाना बनाकर एक लिफाफा लेकर प्रगट सिंह अंदर चला गया, जबकि बाकी आरोपी कार में रखे दो लिफाफे छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन पंजाबियों की मौत, तीसरी मंजिल से कूदी गर्भवती सहित चार गंभीर : ब्रैम्पटन में मकान में लगी आग

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पुलिस तलाश रही सोनीपत का सोनू मुख्य सरगना को : 435 अवैध शराब की पेटियों सहित ट्रक ड्राइवर ग्रिफ्तार

पंचकूला :    पंचकूला में शराब की 435 पेटियों के साथ ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। उसके ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 291 और देसी शराब की 144 पेटी बरामद हुई। ये...
article-image
पंजाब

2023-24 बजट में न नया टैक्स, न कोई छूट : महिलाओं और कर्मचारियों को करना होगा इंतजार, शिक्षा-सेहत का खास ध्यान, किसान का ख्याल रखने के साथ युवाओं को रोजगार का सपना

चंडीगढ़ : वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.96 लाख करोड़ रुपये का पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश किया, जो पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। वित्त...
Translate »
error: Content is protected !!