किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

by

गढ़शंकर:16 सितम्बर
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों को पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर ओजोन के महत्व को पेश किया।
प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने ओजोन का हमारी जिंदगी में रोजाना के महत्व संबंधी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए बताया कि कुदरत ने धरती पर हमारे जीवन के लिए जो ओजोन लेयर बनाई, को बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि ओजोन लेयर की संभाल नहीं जाती है, तो आने वाले समय में इसका भयानक असर देखने को मिलेगा।
इस मौके पर करवाए गए पोस्टर मेकिंग मुकाबले में किरणदीप कौर ने पहला स्थान, दीक्षा रानी तथा किरणदीप कौर ने दूसरा तथा ईशा कौर व मानसी राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर विभाग प्रमुख डा. मनवीर कौर, डा. कुलदीप कौर, प्रोफैसर जतेन्द्र कौर, प्रोफैसर अश्वनी कुमार, प्रोफैसर जसप्रीत कौर द्वारा पोस्टर मेकिंग मुकाबले में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के दिशा निर्देशानुसार बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एलायन्स क्लब के एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा...
article-image
पंजाब

जल शक्ति केंद्र ने मनाया विश्व मिट्टी दिवस : ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खादें डाली जा रही -डा. विक्रम वर्मा

होशियारपुर, 06 दिसंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर व पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट की ओर से लुधियाणा ब्रैवरेजिज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव मन्नण में ‘विश्व मिट्टी दिवस’ संबंधी समागम करवाया गया।...
article-image
पंजाब

बादल का ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल के “धर्म युद्ध मोर्चा” शुरू करने के ऐलान की कड़ी आलोचना...
article-image
पंजाब

कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली ने गढ़शंकर से नामांकन पत्र भरे

गढ़शंकर: प्रदेश में 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से कांग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा आज शहर में रोड मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!