किरती किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर 17 जनवरी को,यह ट्रैक्टर मार्च दिल्ली की 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल होगा

by

गढ़शंकर; 15 जनवरी : किरती किसान यूनियन द्वारा 17 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च की तैयारी हेतुु एक बैठक गुरूद्वारा साहिब चक सिंघा में जत्थेबंदी के प्रांतीय वितीय सचिव हरमेश ढेसी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की जानकारी देते यूनियन नेता कुलविंदर चाहल व रामजीत सिंह सरपंच ने बताया कि यह मार्च गांव डोगरपुर से सुबह 10 बजे आरंभ होगा जो गांव बकापुर, गोलेवाल, रुडक़ी खास, चक सिंघा, नाजरपुर, सिंबली, समुंदड़ा, चक गुज्जरां, चक फुल्लू, थाना होता हुआ गांव देनोवाल कलां में आकर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च दिल्ली की 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल होगा। इस मौके शमशेर सिंह, हिम्मत सिंह, बीरइंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, जसविंदर जस्सी, मक्खन सिंह, परमिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, जुझार सिंह, परमवीर सिंह, सुच्चा सिंह आदि हाजिर थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
article-image
पंजाब

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!