किरती किसान व मजदूर सगठनों ने मोदी सरकार विरुद्ध बजाया ढोल तो राजनीतिक दल ने बजाया वोटों की डुगडुगी।

by
भारत बंद के आह्वान पर अकाली दल व किसान संगठन आमने सामने।
माहिलपुर – कृषि सुधार कानून को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे किसान व मजदूर सगठनों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड करने पर जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं उन्हें रद्द कराने के लिए शनिवार को भारत बंद व सड़क जाम करने का आह्वान किया गया था इसे देखते हुए माहिलपुर इलाके के किसान व मजदूर सगठनों ने शहर के मुख्य चौक पर सड़क जाम व बंद करने का ऐलान किया था। शनिवार को किसान मजदूर संगठन के झंडे तले सैकड़ों लोगों ने 12 वजे से लेकर तीन बजे तक सड़क जाम करते हुए शहर के दुकानदारों को अपने साथ बैठने का न्यौता दिया जिसके चलते दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर उनके साथ धरने में शामिल हो गए। इस दौरान किसानों व मजदूरों को संबोधित करते हुए किरती किसान नेता जगतार सिंह भिंडर, गुरमिंदर सिंह कैंडोवाल, पूर्व प्रिंसिपल प्यारा सिंह, विजय बंबेली व मखन सिंह कोठी ने कहा कि मोदी सरकार काले कानूनों को रद्द करने की जगह आंदोलन कर रहे किसानों पर मामले दर्ज कर रही है जिसके कारण उन्होंने देश बंद का आह्वान किया है। तलविंदर हीर, सुखदेव डांसिवाल व खुशवंत सिंह बैंस ने कहा कि सरकार किसानों में फूट डालो और राज करो कि नीति अपनाकर आंदोलन को कमजोर करने के सपने देख रही है जिसे देश के किसान सफल नहीं होने देंगे। इस धरने में उन्होंने लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से उनका आंदोलन देश विदेश में लोकप्रिय हुआ है और विदेशों में बैठे भारतिय व विदेशी उनके आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं जो मोदी सरकार की नीतियों को गलत ठहरा रहे हैं। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नेता जसविंदर कौर, कामरेड दिलबाग सिंह पूर्व सरपंच, राकेश कुमार, तलविंदर हीर, जसविंदर सिंह बंगा, मलकीत सिंह बाहोवाल, महिंदर कुमार बद्दोआन, नीलम कुमारी, अजमेर सिंह ढिल्लों, खुशवंत सिंह बैंस, जोधा बरार, सुखदेव सिंह डांसिवाल, राऊ कैंडोवाल, नरेश कुमार लबली, रूपिंदर सिंह खाबड़ा, बलविंदर कुमार सरपंच मनोलिया, बलविंदर कौर सरपंच कैंडोवाल, सुखदेव सिंह संघा सरपंच लेंगेरी, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह नँगल, पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह मुगोवाल, रीटादेवी एमसी माहिलपुर, परमजीत सिंह बंबेली, अलीहसन, हरजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुुखदेव सिंह नंबरदार चकक मलां सहित
भारी संख्या में किसान व इलाके के लोग उपस्थित थे।
अकाली दल नेता को नही करने दिया स्टेज पर कब्जा….
किसान आंदोलन के आह्वान पर किए गए बंद में गढ़शंकर के अकाली दल नेता को किसान मजदूर संगठन ने नेताओं व वर्करों ने स्टेज पर कब्जा नही करने देने का फैसला किया तो उक्त नेता ने अपने साथ चंद लोगो को लेकर अपनी अलग स्टेज लगा ली और किसान मजदूर संगठन के स्टेज में शामिल होने आ रहे लोगों को अपने धरने में बैठने का आह्वान करते रहे लेकिन लोगों ने उनके आह्वान को तबज्जो न देते हुए किसान सगठनों के धरने में शामिल हुए। इस दौरान किसान मजदूर नेताओं ने उक्त अकाली नेता के कार्यो की जमकर आलोचना की ओर चेतावनी देते हुए कहा कि वह आंदोलन में अपनी राजनीति करने से बाज आए। इनकी संभावित टकराव को देखते हुए एएसपी गढ़शंकर, डीएसपी राकेश कुमार होशियारपुर भी पुहंच गए थे इस दौरान माहिलपुर पुलिस के एसएचओ सतविंदर सिंह धालीवाल ने टकराव को रोकने की पूरी तैयारी की हुई थी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
article-image
पंजाब

अमलोह के एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

चंडीगढ़ :  भारत चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अमलोह के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद, पीसीएस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया...
पंजाब

आईजीआई एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ : पंजाब के एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 सितंबर । आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला यात्री को फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!