किसान आंदोलन -02 – शंभू बार्डर पर रवड़ की गोलिया लगने से एक दर्जन के करीव किसान घायल, डीएसपी सहित छे पुलिस कर्मी घायल : खनौरी बार्डर पर किसानों व पुलिस में चली लाठियां, आसूंं गैस के गोल भी पुलिस ने दागे

by

शंभू बार्डर/ खनौरी बार्डर : शंभू बार्डर पर लगातार माहोल तनावपूर्ण बना हुया है।इस वीच ड्रोन के जरीए कई बार आसूं गैस के गोले दागे गए और किसानों ने फलाईओवर से वैरीकेड उखाड़ दिए। जिसके बाद बाटर कैनन का पुलिस ने इस्तेमाल किया और रबर की गोलियां भी चलाई। जिससे करीब एक दर्जन किसान घायल हो गए तो किसानों व पुलिस की झड़प में डीएसपी सहित 6 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

पुलिस लगातार ड्रोन के जरीए आसूं गैस के गोले दाग रही है। जिससे बार्डर पर धूआं धूआं हुया पड़ा है। उधर होईर्कोट ने कहा कि किसान आपके रास्ते से जा रहे थे तो आप रास्ता कैसे रोक सकते है। किसान मजूदर र्मोचा के संयोजक सर्वण सिंह पंधेर ने साफ कह दिया कि जव तक मागें नहीं मानी जाती संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंनों कहा कि शांतमई प्रर्दशन कर रहे किसानों पर पुलिस ड्रोन ेस आसूं गैस के गोले वरसा रही है। विनेश फोगेट किसानों के साथ सरकार बर्ताव ऐसा करने की जगह समस्या को सुलझाए किसानों पर इस तरह से अत्याचार करना निंदनीय है।

 

पुलिस ने शंभू बार्डर पर फलाईओवर व एक अन्य जगह से वैरीकेड किसानों ने उखाड़ दिया। शंभू बार्डर पर करीव एक दर्जन किसान घायल हुए। जिन्हें आसूं गैस के गोले या रवड़ की गोलियां लगी हो सकती है। किसानों का कहना है कि आसूं गैस के गोले लगातार फेंके जा रहे तो रबड़ की गोलियां भी चलाई जा रही है। उधर हरियाणा में भी कई जगह किसानों ने वैरीकेडिग हटा दी है।

हाईर्कोट ने हरियाणा सरकार से पूछा किसानों का रस्ता क्यों रोका : पंजाब हरियाणा हाईर्कोट में पंजाब हरियाणा के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने और प्रर्दशन के खिलाफ दो याजिचकाओं पर सुनवाई हुई। जिसमें हाईर्कोट ने साफ कहा कि मौलिक अधिकारों में संतुलन होना चाहिए। किसानों व आम लोगों के अपने अपने अधिकार है। सरकारों को मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटना होगा। इस मामले में हरियाणा सरकार से पूछा आपने किसानों का रास्ता क्यों रोका, वह सिर्फ आपके रास्ते से गुजर रहे थे। जिस पर हरियाणा सरकार ने कहा कि किसानों ने दिल्ली सरकार से इजाजत नहीं ली है। अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगा।

खनौरी बार्डर पर भी किसानों पुलिस में टकराव : खनौरी बार्डर पर भी किसानों और पुलिस में दोनों तर्फस से लाठिया चली और पुलिस ने आसूं गैस के गोले भी दागे। इसके ईलावां पंजाब व हरियाणा कि किसानों की मीटिंग हो रही है। किसान खनौरी बार्डर पर बैठ गए है और अव हरियाणा कि किसान भी वहां पहूंचने लगे है।

टिकैत ने कहा कि छेडख़ानी की तो ना तो किसान दूर ना दिल्ली : भारतीय किसान युनियन के नेता ने दो टूक कहा कि पंजाब के किसानों की सरकार अवाज सुने नहीं तो ना तो यह किसान दूर है ना दिल्ली दूर है। अगर इनके साथ छेडख़ानी की गई तो हम भी आएगें। 16 फरवरी को भारत बंद रहेगा। सरकार बात बात के लिए ना करें समाधान निकाले।

किसानों ने पथराव किया कहा हरियाणा पुलिस ने : हरियाणा पुलिस ने कहा कि शंभू बार्डर पर किसानों ने वैरीकेडिग तोडऩे का ्रप्रयास किया और पुलिस पर पथराव किया। जिसके जबाव में हरियाणा पुलिस ने बाटर कैनन व आसूं गैस के गोले इस्तेमाल कर हालात नियंत्रण में किए। प्रर्दश की आड़ में किसी को भी उपद्रव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून सभी के लिए बराबर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना किसानों के लिए विनाशकारी” — सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप मन्ना की वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत

जालंधर/दलजीत अजनोहा : प्रख्यात समाज सेवी जन आंदोलनकारी मनदीप मन्ना ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से खास बातचीत में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना को प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी तबाही...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर...
article-image
पंजाब

सरकारी योजनाओं का लोगों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए लाभः सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल

‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा जिले में 279 मरीजों के 1371 डायलसिस सैशन करवाए गए निःशुल्क होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि...
article-image
पंजाब

पहलवान लड़कियों के सर्मथन में जनवादी स्त्री सभा ने किया सर्मथनए बृज भूषण को भाजपा दुारा बचाने के आरोप

गढ़शंकर। दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय पहलवान लड़कियों के सर्मथन में जनवादी स्त्री सभा दुारा बीबी सत्या देवी की अध्यक्षता में विशाल इकत्रता कर भारतीय कुशती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण को...
Translate »
error: Content is protected !!