किसान आय वृद्धि पर फोकस, मिशन हॉर्टिकल्चर की जिला कार्ययोजना को मंजूरी

by

एएम नाथ।  कुल्लू, 8 जनवरी : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) के अंतर्गत वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए 853 लाख रुपये की जिला वार्षिक कार्ययोजना को स्वीकृत की गयी।

बैठक में जिले में बागवानी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित गतिविधियों पर गहन चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में बागवानी विभाग के अधिकारियों द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तावित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इनमें बागवानी क्षेत्र का विस्तार, संरक्षित खेती, फसलोत्तर प्रबंधन, आधुनिक तकनीकों का प्रयोग तथा उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहन देने पर विशेष बल दिया गया।
उपायुक्त ने उद्यान एवं कृषि विभागों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा किसान हितैषी दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को फल उत्पादन की आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती से जोड़ना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए उद्यान एवं कृषि विभागों को एकीकृत एवं दीर्घकालीन रणनीति के तहत कार्य करने पर बल दिया।
उन्होंने किसानों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इंटर क्रॉपिंग को बढ़ावा देने तथा वैज्ञानिक फसल विविधीकरण को अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौसम, जलवायु परिवर्तन एवं बदलते बाजार परिदृश्य को देखते हुए केवल एक फसल पर निर्भर रहना किसानों के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसे में बहुफसली प्रणाली एवं उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाकर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि : उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश

 स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल रोहित जसवाल।  ऊना, 22 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन वेदांताचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारियों को आरटीआई एक्ट की जानकारी होना जरूरीः राज्य सूचना आयुक्त गुलेरिया

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन एएम नाथ। धर्मशाला, 17 जुलाई। राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों ने में आरटीआई एक्ट के तहत जन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंब में दो दिवसीय चिंतपूर्णी महोत्सव होगा , अंब में मिनी सचिवालय का निर्माण होगा स्वां तटीकरण के लिए 10 करोड़ किये जाएंगे प्रदान और पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा तथा इनडोर स्टेडियम बनेगा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने लडोली में सुनीं जनसमस्याएं चिंतपूर्णी :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत लडोली में ‘सरकार गांव के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया ने 15 भारतीयों को धक्के मारकर निकाला, चार्टर्ड फ्लाइट से भेजा…पढ़िए क्या था इनका गुनाह?

नई दिल्ली : गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया। ये सभी लोग एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इनमें से...
Translate »
error: Content is protected !!