किसान की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से की हत्या

by

माहिलपुर- गांव टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान की अज्ञात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। मृतक हरभजन सिंह के पुत्र मनदीप सिंह व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात उसके पिता हमेशा की तरह खाना खाने के बाद घर से दूर डंडेवाल गांव को जाते कच्चे रास्ते पर पशुओं की हवेली में सोने चले गए। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें गांव के धर्मजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपके पशु इधर उधर घूम रहे हैं और खटिया पर उसके पिता की लाश पड़ी है। उन्होंने कहा कि जब वह हवेली पर पुहंचे तो देखा कि किन्ही अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता के सिर पर बांस की लकड़ के सहायता से कई बार किए हुए थे जिसके कारण उनके पिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल व एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता ने घटनास्थल पर पूहंच कर हालात का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है उसके बाद ही किसे नतीजे पर पूहंचा जा सकता है। बता दें कि मृतक हरभजन सिंह कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव बलविंदर उर्फ बिंदू मान का चाचा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा खेल‌ भलाई बोर्ड में नियुक्त किए गए नए सदस्य – वालिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से एक विशेष मीटिंग का आयोजन फाइटर सपोटस जोन करतारपुर रोड कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग में युवा खेल भलाई बोर्ड में नए सदस्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
article-image
पंजाब

Punjab hails Sukhbir Badal’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.29 : A wave of joy has swept through Shiromani Akali Dal (SAD) workers and leaders following party chief Sukhbir Singh Badal’s appointment of Jalandhar Urban District President Jatinder Singh Lali Bajwa as...
Translate »
error: Content is protected !!