मुख्य मंत्री के आदेशों पर जिले के हर गांव में सात रुरल कोरोना वालंटियरों का बनाया जाएगा समूह: सुंदर शाम अरोड़ा

by

उद्योग मंत्री ने कहा कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान डालेंगे यह वालंटियर
वालंटियरों को खेल व युवक सेवाएं विभाग की ओर से दी जाएगी स्पोर्टस किट
होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मिशन फतेह-2 के अंतर्गत गांवों को कोरोना मुक्त करने में युवा जहां अपनी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं वहीं अब मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के आह्वान पर युवा अब और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कोरोना मुक्त अभियान संबंधी वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे। उद्योग मंत्री ने कहा कि आज मुख्य मंत्री की ओर से प्रदेश के नौजवानों को मिशन फतेह-2 से जुडऩे का आह्वान किया गया ताकि पंजाब में कोरोना को जड़ के खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री के निर्देशों पर जिले के हर गांव में सात रुरल कोरोना वालंटियरों (आर.सी.वी) के समूह को कायम किया जाएगा और उनके आदेशों को जिले में पूरी शिद्दत से लागू किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेशक कोविड मामलों में कमी आ रही है परंतु अभी बहुत कुछ करने की जरुरत है, इस लिए मुख्य मंत्री की ओर से आर.सी.वी समूह कायम करने को कहा गया है जो कि कोरोना के खिलाफ जंग में अहम योगदान डालेंगे। उन्होंने कहा कि यह रुरल कोरोना वालंटियर ग्रामीण इलाकों में लोगों को तीन टी यानि की टैस्ट, ट्रेस व ट्रीट संबंधी जागरुक करने, गरीब व बुजुर्ग व्यक्तियों की संभाल करते हुए उनकी कोविड कंट्रोल रुम व हैल्पलाइनों तक पहुंच आसान बनाने, सभी गांवों में ठीकरी पहरे लगाने, कोविड से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करने, अच्छी इलाज सुविधाएं उपलब्ध करवाने में ग्रामीण लोगों की मदद करने आदि की जिम्मेदारी संभालेगे। उन्होंने कहा कि खेल व युवक सेवाएं विभाग की ओर से हर आर.सी.वी को एक-एक स्पोर्टस किट व सर्टिफिकेट 12 अगस्त को अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर दी जाएगी।
सुंदर शाम अरोड़ा ने ब्लैक फंगस संबंधी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिले में ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जागरुकता व स्वास्थ्य हिदायतों का पालन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इस बीमारी से निपटने संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने आप स्टेरॉयड न लें और लक्षण दिखने पर तुरंत माहिर डाक्टर से संपर्क करें। इस दौरान उन्होंने खेल व युवक सेवाएं विभाग की ओर से बनाए गए स्टीकर व बैज को जिले में जारी किया। उन्होंने कहा कि करवाने वाले लाभार्थियों को यह बैज व स्टीकर दिए जाएंगे ताकि लोगों में टीकाकरण को लेकर सकारात्मक सोच जाए। यह समागम सारे जिले में अलग-अलग गांवों व शहरों में एक साथ प्रसारित हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, सरपंच नरवीर नंदी, डी.डी.एफ पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले जिले के लाभार्थियों के फार्म भरवा कर वैरीफिकेशन यकीनी बनाए पावर कार्पोरेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करवाने के दिए निर्देश कहा जिले के 34576 लाभार्थियों के करीब 21...
article-image
पंजाब

मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए : चंडीगढ़ में जल्द लागू हो सकता है टेनेंसी एक्ट

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ में जल्द ही टेनेंसी एक्ट लागू किया जा रहा है। इससे अदालतों में चल रहे...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने बॉडी बिल्डिंग में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप अर्जित करने पर अवतार चंद भुट्टो को किया सन्मानित कहा : सरकार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दे वित्तीय सहायता

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट कहा हैं कि थाईलैंड में 50 वर्ष से ऊपर बॉडी बिल्डिंग मुकाबलों की प्रतिस्पर्धा में होशियारपुर...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
Translate »
error: Content is protected !!