जेल मंत्री बैंस ने पटियाला जेल का दौरा करने दौरान जेल मैनुअल की अवहेलना की : वल्टोहा

by

पटिआला, 5 अप्रैल: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने मांग की कि पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा 25 मार्च को पटियाला की केंंद्रीय जेल के किए गए दौरे के समय जेल मेनूयल की अवहेलना करनी की जांच की जाए। उन्हींनो ने जारी किए गए ब्यान में  कहा कि जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा जब पटियाला की केन्द्री जेल का दौरा किया गया तो उनके साथ दो सहायक सब-इंस्पेक्टर अपने हथियार लेकर जेल मंत्री के साथ जेल के अंदर घूमते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि जेल मेनूयल के अनुसार जेल के अंदर कोई व्यक्ति हथियार लेकर नहीं जा सकता, चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो या संविधानिक पद पर क्यों न बैठा हो।

उन्होंने मांग की कि जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दौरे के समय जब जेल मेनूयल की अवहेलना हुई तो उस समय मौजूद अधिकारियों के खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाए। इन अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए, जिन्होंने कानून की अवहेलना की है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए तथा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्हीनो   यह भी मांग की कि जिस दिन जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिस दिन जेल का दौरा किया, उस दिन की जेल की सारी सी.सी.टी.वी. फुटेज, वीडियो तथा तस्वीरें संभालकर रखने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि सबूतों के साथ किसी तरीके की भी छेड़छाड़ न हो सके।

फोटो : अकाली नेता विरस सिंह वल्टोहा दुआरा करी की गई तस्वीर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी...
article-image
पंजाब

गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे सरकार- सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों बेमौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच पंजाब सरकार से पीड़ित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इंदिरा स्टेडियम ऊना में 2.25 करोड़ के खेल एवं युवा सशक्तिकरण कार्यों का किया लोकार्पण

रोहित जसवाल / एएम नाथ : ऊना, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के शुभारंभ उपरांत ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामर्थ्य योजना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दसवीं का छात्र – घर से 20 लाख नकद, 1 करोड़ का सोना-चांदी लेकर फरार : पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

कानपुर में कारोबारी पिता की मेहनत से कमाई उनके अपने ही हाई स्कूल में पढ़ने वाले बेटे ने पल भर में साफ कर दिया। पिता की तिजोरी पर हाथ मारा और नगद के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!