किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की तैयारी – भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल : किसानों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर माहौल गर्म

by
चंडीगढ़ :  किसान संगठनों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर आज चहल-पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार डल्लेवाल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाना चाहती है। बता दें कि किसान नेता ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पहले ही यह आशंका जता दी थी कि पुलिस किसान आंदोलन को समाप्त करना चाहती है।
                    उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ है और किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है। अब जबकि खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पहुंच चुकी है तो माना जा रहा है कि किसी भी समय डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की जा सकती है। इस दौरान किसान और पुलिस के बीच टकराव होना तय है।
कल सुप्रीम कोर्ट में है सुनवाई :  ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी सेहत को लेकर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर से पहले डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा है। ऐसा न हुआ तो चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी पर कोर्ट की अवमानना का केस चल सकता है। कल ही यानी 31 दिसंबर को इसकी फिर सुनवाई भी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि डल्लेवाल को कुछ होता है तो
इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार होगी।
किसान नेता के आमरण अनशन का आज 35वां दिन :  किसानों की मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज उनके अनशन को 35वां दिन है। कैंसर और शुगर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित डल्लेवाल की हालत काफी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक पहले ही इस बात का अंदेशा जता चुके हैं कि डल्लेवाल के शरीर के अहम अंग किसी भी समय फेल हो सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मैं सरकार के लिए काम नहीं करता….. शशि थरूर कर दिया साफ़ – भारत ने रात में पाकिस्तान पर क्यों किया हमला

न्यूयॉर्क। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए 7 डेलिगेशन अलग-अलग देशों में जा रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक डेलिगेशन अमेरिका पहुंचा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
Translate »
error: Content is protected !!