किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए कुल हिंद किसान सभा का जत्था दिल्ली रवाना

by
गढ़शंकर।  कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए आज कुल हिंद किसान सभा ने गढ़शंकर से अपना 17वां जत्था रवाना किया। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश
उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू ने किसान जत्थे को रवाना करते वक्त कहा कि जब तक केंद्र की मोदी सरकार
कृषि विरोधी तीनों काले कानून वापस नहीं ले लेती और केंद्र सरकार द्वारा जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता और इसके अलावा किसानों पर सरकार के इशारे पर किए गए नजायज पर्चे रद्द नहीं किए जाते किसानों का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पचाने के लिए इन कानूनों को जबरदस्ती किसानों पर लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के समूह किसान संगठनों का इन कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इन काले कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर नहीं हो जाती। इस अवसर पर किसान नेताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर बड़ी गिनती में किसान उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर के छात्रों की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार पुरस्कार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के चार छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी को पंजाबी साहित्य अकादमी, लुधियाना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-कॉलेज साहित्यिक मुकाबलों में...
article-image
पंजाब

हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो…पंजाब की AAP सरकार से बोले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना की है. बिट्टू ने दावा किया है कि उनके साथियों के खिलाफ कथित तौर...
article-image
पंजाब

शहीद किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये का सीएम मान ने सौंपा चैक : छोटी बहन को मिली सरकारी नौकरी

 किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गांवाने वाले किसान शुभकरण सिंह को लेकर सीएम भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!