किसान लड़ेंगें 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर : चंडूनी

by

गढ़शंकर – सयुंक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चंडूनी ने गढ़शंकर में पिंक सिटी होटल में किसान नेताओं से मीटिंग में 2022 विधानसभा चुनावों में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने को मिशन पंजाब का नाम देते हुए चुनावी बिगुल बजाया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चंडूनी ने गढ़शंकर में किसानों के साथ मीटिंग के दौरान कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अब स्वंय राजनीतिक मैदान पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक सभी राजनीतिक दलों ने किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है लेकिन उनके हित में कभी कोई कार्य नही की किया। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में सरकार बनाने के बाद भारत मिशन के तहत देश मे सरकार बनाई जाएगी। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के बैनर तले नही बल्कि पंजाब मिशन के बैनर तले राज्य की 117 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव लोगों के सामने रखा है और आशा है कि सब लोग इसे स्वीकार करेंगे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी यह तय नही कि वह स्वयं चुनाव लड़ेंगे जा नही। उन्होंने कहा कि जल्द ही मिशन पंजाब का गठन किया जाएगा और जो किसान जत्थेबंदियां किसानों के राजनीति में आने का विरोध कर रहे हैं उन्हें समझना होगा कि अगर वह चुनाव मैदान में नही होंगे तो अन्य दल किसानों के वोट लेकर उनमे फुट डालते रहेंगे। उन्होंने किसान नेता राजेवाल के 51 साल के संघर्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बता सकते है कि उन्होंने इन वर्षों में संघर्ष में क्या हासिल किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को कम पीटा लेकिन हरियाणा सरकार ने किसानों के सिर तक फोड़ दिए थे। उन्होंने कांग्रेस व अकाली दल को किसानों का हितैषी नही दुश्मन बताया। कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा संसद में किसान आंदोलन को राजनीतिक ड्रामा बताया। इस दौरान उनके साथ मखन सिंह कोठी, जगतार सिंह भिंडर, बसपा से निष्कासित पूर्व प्रधान रशपाल राजू सहित भारी संख्या में किसान नेता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सयुंक्त किसान मोर्चे के उमीदवार डॉ जंग बहादुर सिंह राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

गढ़शंकर – सयुंक्त किसान मोर्चे के उमीदवार डॉ जंग बहादुर ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थको ने भारी संख्या में एसडीएम...
article-image
पंजाब

डीसी की सरकारी कार और एक-तिहाई वेतन कोर्ट कर आदेश पर जब्त :

पटियाला ।  पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव के द्वारा इस्तेमाल की गई कार और उनकी सैलरी के एक-तिहाई हिस्से को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। एक स्थानीय अदालत के आदेश...
article-image
पंजाब , समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार...
पंजाब

फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!