किसान संगठनों ने केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर,23 फरवरी: आज यहां संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जम्हूरी किसान सभा, कुल हिंद किसान सभा और किर्ती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आनंदपुर साहिब चौक गढ़शंकर में केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन करते तानाशाह सरकार का पुतला फूंका और किसानों पर हो रहे अत्याचार और तोड़फोड़ को तत्काल बंद करने की मांग की। उन्होंने मांग की कि  किसान शुभकरण सिंह को शहीद करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज को बर्खास्त किया जाना चाहिए। आज के इस पुतला फूंक प्रदर्शन में कुलभूषण कुमार, कैप्टन करनैल सिंह, कुलविंदर सिंह चाहल, रामजी दास चौहान, प्रेम सिंह राणा, बलबीर सिंह खानपुरी, मास्टर बलवंत राम, शिंगारा राम भज्जल, ज्ञानी अवतार सिंह सरपंच, दविंदर राणा सरपंच, मोहन लाल धीमान, केसर सिंह अटवाल, इकबाल सिंह, हरभजन सिंह अटवाल, सुरिंदर कौर चुम्बर, जुझार सिंह सरपंच, तजिंदर सिंह देनोवाल, शमशेर सिंह, सतपाल सिंह कलेर आदि नेता मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने एस डी कॉलेज के छात्रों को नई कम्प्यूटर लैब समर्पित की

चंडीगढ़, 3 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए आज सेक्टर 32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में...
article-image
पंजाब

दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल मांगा, विवाहिता से की मारपीट : पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध मामला दर्ज

गढ़शंकर, 31 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट व दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप पति, सास, देवर व ननद के...
article-image
पंजाब

आर. जे. क्रिएटर्स वखरा स्वैग एवं सिटी ग्रुप एचडीसीए के साथ मिलकर होशियारपुर को सेहतमंद करेंगे

सांसद डॉ. राजकुमार, विधायक जिंपा और डॉ.इशांक  बनेंगे समारोह की शान होशियारपुर : आर. जे. क्रिएटर्स बखरा स्वैग दिसंबर महीने में होशियारपुर के विकास के लिए एक यूनिक बिजनेस एग्जिबिशन का आयोजन कर रहा...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार का पक्का इरादा : काम कम और शोर ज्यादा : खन्ना

विकास के क्षेत्र में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा में विकास को हुआ गतिमान होशियारपुर 29 मई () : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!