किसानों को 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत में शामिल होने का किरती किसान यूनियन  ने आग्रह किया

by

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन की ओर से गांव स्कंदरपुर में किसानों की साथ बैठक की गई। जिसमें सभी किसानों जिसमें किसानों को 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया गया।
किसानों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी और जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल और ब्लॉक सचिव कुलवंत सिंह गोलेवाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को मारने वाली नीतियों को मजबूती से लागू करने का प्रयास कर रही है। धरने पर बैठे किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दी जा रही और आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट भाजपा सरकार को दोषी ठहराने की जगह किसानों को ही दोषी ठहरा रही है।
उन्होंने  सभी लोगो को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया। आज की बैठक में किसान नेता हरबंस सिंह रसूलपुर संतोख सिंह संदीप सिंह मिंटू हरजिंदर सिंह करतार सिंह और अन्य किसान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया : 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने लिया भाग

गढ़शंकर ।  यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट गढ़शंकर के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा डॉ. काउंट सीजर मैटी की 215वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मजदूर दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित  

गढ़शंकर, 1 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन द्वारा पावरका मंडल गढ़शंकर में झंडा फहराने की रस्म अदा की और इस संबंधी बताया कि 1886 में मजदूरों ने सर्मायेदारी खिलाफ इकट्ठे होकर 8 घंटे की ड्यूटी,...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस समय एनएसएस वलंटियर को अपने देश प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!