किसानों को उत्साहित करने हेतु किरती किसान यूनियन का समुंदड़ा में आरजी कार्यालय स्थापित   गढ़शंकर:

by

दिल्ली में चल रहे किसान धरने में जाने के लिए इलाके के किसानों को उत्साहित करने के उद्देश्य से किरती किसान यूनियन द्वारा चंडीगढ़-होशियारपुर मार्ग कस्बा समुंदड़ा में आरजी कार्यालय स्थापित किया गया है। कार्यालय के उद्घाटन मौके पहुंचे किसान नेताओं द्वारा विभिन्न गांवों में बैठकें कर अधिक से अधिक किसान-मजदूरों को दिल्ली ले जाने का प्रण किया गया। बैठक को संबोधित करते जत्थेबंदी के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल व सचिव कुलवंद सिंह गोलेवाल ने कहा कि किसान संघर्ष एकेले किसानों का संघर्ष न होकर पूरे विश्व के मेहनती लोगों को संघर्ष बन चुका है। उन्होंने इलाके के प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को दिल्ली चलने का आह्वान किया। आज की बैठकों दौरान शमशेर सिंह, दमनजीत सिंह सरपंच, कुलविंदर सिंह किंदा, मा. मुकेश कुमार, बलवीर सिंह, परमजीत सिंह आदि हाजिर थे।
फोटो :
समुंदड़ा में किरती किसान यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन करते समय किसान नेतागण

किसानों-को-उत्साहित-करने-हेतु.docx (130 downloads)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

होशियारपुर-ऊना व फगवाड़ा- होशियारपुर नेशनल हाईवे परियोजनाओं से प्रभावित ज़मीन मालिक 30 जून तक जमा करवाएं मुआवजा संबंधी फाइलें : अमनदीप चावला

होशियारपुर, 11 जून:  जिला राजस्व अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अधिग्रहण) अमनदीप चावला ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए (पैकेज-4) अप टू पंजाब बॉर्डर सहित बाईपास तथा फगवाड़ा-होशियारपुर...
article-image
पंजाब

जर्मनी में रहने वाले ‘आतंकी’ ने कराया पटियाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट : KTF ने ली धमाके की जिम्मेदारी

पटियाला : खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स ने मंगलवार को पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए सरकारी व प्राइवेट नौकरी की तैयारी संबंधी नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग कक्षाएं शुरु: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 16 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जहां प्रदेश के नौजवानों को रोजगार दिलाया गया है वहीं अब सरकार नौजवानों को सरकारी व...
article-image
पंजाब

योग्य लाभार्थियों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ, धर्मशाला के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर/होशियारपुर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत गांव बीनेवाल में योग्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।...
Translate »
error: Content is protected !!