किसानों को मंडियों में नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत: डिप्टी कमिश्नर

by

किसानों की समस्याओं के लिए हल के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी
होशियारपुर, 11 अप्रैल:
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि किसानों को मंडियों में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व संबंधित विभागों की ओर से किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में गेहूं की खरीद संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार  मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना उठाने के लिए गंभीर है, इस लिए जिले की मंडियों में किसानों को खरीद के दौरान किसी किस्म की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।
श्री संदीप हंस ने कहा कि गेहूं की जिला प्रशासन की ओर से खरीद से संबंधित किसानों की समस्याओं के हल के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है व किसान 90410 -72304 पर अपनी समस्या से परिचित करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में बारदाने की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी व जिले में जरुरी बारदाना उपलब्ध है। उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में पीने वाले पानी से लेकर साफ-सफाई व अस्थायी शौचालय आदि का प्रबंध यकीनी बनाया जाए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को समय पर लिफ्टिंग यकीनी बनाने की हिदायत करते हुए कहा कि किसानों को लिफ्टिंग की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए, इस लिए अग्रिम प्रबंध यकीनी बनाए जाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने जहां निर्विघ्न गेहूं की खरीद की वचनबद्धता दोहराई, वहीं किसानों को भी अपील की कि मंडियों में गेहूं की फसल सूखा कर ही लाई जाए, ताकि खरीद के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर नमी की मात्रा निर्धारित की गई है, इस लिए अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में लाने से गुरेज किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 64 मंडियां स्थापित की गई हैं व इस वर्ष मंडियों में 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की संभावना है।
श्री संदीप हंस ने कहा कि मंडियों में गेहूं की आमद शुरु हो गई है व अब तक 170 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 128 मीट्रिक टन गेहूं खरीद जा चुका है। उन्होंने कहा कि जहां लिफ्टिंग शुरु कर दी गई है, वहीं करीब 11 लाख रुपए की अदायगी भी की जा चुकी है। उन्होंने किसानों को फसल के अवशेषों को न जलाने की अपील करते हुए कहा कि इन अवशेषों को आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से जमीन में ही दबाया जा सकता है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री कवंलजीत सिंह, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री अरविंद कुमार, एस.डी.एम. दसूहा श्री रणदीप सिंह हीर, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रेणु बाला वर्मा, जिला मंडी अधिकारी श्री  रजिंदर कुमार के अलावा अलग-अलग  एजेंसियों के जिला मैनेजर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों को केवल ढिल्लों ने किया खारिज…. पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP

रूपनगर :  भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाने में लड्डू बंटे, पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई बरमाला, एसएचओ ने दिया शगुन, पति पत्नी मे एसएचओ मीना कुमारी ने 4 घंटे में करवाया समझौता, एक साल से चल रहा था दौनो में झगड़ा

एक वर्ष से चल रहा था झगड़ा,  पहली ही कोंस्लिंग में विवाद खत्म किया। मोनिका भारद्वाज (माहिलपुर ) शादी के बाद अक्सर पति पत्नी के आपसी रिस्ते खराब होना तो आम बात होती जा...
article-image
पंजाब

Administration on high alert for

Additional District Election Officer reviews preparations in meeting with departmental officials Hoshiarpur/May 13/Daljeet Ajnoha : Additional Deputy Commissioner (Development) and Additional District Election Officer Nikas Kumar held a key meeting today with officials from...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सड़क किनारे गाड़ी में शराब पीते पकड़े गए आप के पूर्व विधायक :भाजपा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क किनारे गाड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!