सड़क किनारे गाड़ी में शराब पीते पकड़े गए आप के पूर्व विधायक :भाजपा ने शेयर किया वीडियो

by

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सड़क किनारे गाड़ी में बैठकर शराब पीते नजर आ रहे है। यह और कोई नहीं बल्कि किराड़ी से लगातार 10 साल विधायक रहे ऋतुराज झा है। वीडियो में वह गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में शराब का ग्लासभी देखा जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य शख्स भी गाड़ी में मौजूद है।

                    इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, शराब घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल के साथी पूर्व विधायक ऋतुराज झा को देखिए, सड़क के किनारे ही गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे हैं। पार्टी ने आगे कहा, दिल्ली को शराब की नगरी बनाने के बाद अब ये आपियें पंजाब को बर्बाद करने में लग गये हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर वायु प्रदूषण को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जाने के बाद भी आप के राजनीतिक चाल- चरित्र और चेहरे में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। आप के नेता लगातार झूठे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कल देर रात से आज सुबह तक तेज़ आंधी चली, जिसके कारण कुछ घंटों के लिए यहां के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। इसको लेकर राजनीतिक रूप से बेरोज़गार हो चुके आप के नेता पत्र लेखन और बयानबाजी करने लगे।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ नेताओं ने एक्यूआई में अभूतपूर्व वृद्धि होकर उसके 500 तक जाने का दावा तो किया, लेकिन जनता को गुमराह करने की चेष्टा में यह भूल गये कि अपराह्न होते- होते एक्यूआई अधिकांश क्षेत्रों में घटकर 250 से 300 रह गया और आज रात में इसमें और गिरावट आने के आसार हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘आपदा’ के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रकृतिक आपदा पर राजनीति करने से भी बाज़ नहीं आई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Congress workers of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :  On the occasion of Yamini Gomer as the Acting President of the Punjab Pradesh Congress Committee (SC Department), the Congress workers of the district organized a function at District Congress...
article-image
पंजाब

विधायक डा. राज कुमार की ओर से मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु

चब्बेवाल मंडी से शुरु किए प्रोग्राम के अंतर्गत किसानों, आढ़तियों, मजदूरों आदि को गेहूं की खरीद संबंधी समस्याओं का होगा फौरी हल, मंडी में योज्य लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी का...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की लॉरेंस बिश्नोई के दुश्मनी के कारणों का कर दिया खुलासा सचिन थापन ने….

चंडीगढ़ :मानसा पुलिस की पूछताछ  में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने नए खुलासे करते हुए सभी को चौंकाते हुए कई राज खोल दिए है ।  पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी मेला के दौरान चंडी में लंगर सेवा कमेटी का गठन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : आगामी 2 अप्रैल से लगने वाले बाबा जोहड़ी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी में लंगर सेवा प्रदान करने के लिए एक कमेटी का गठन किया...
Translate »
error: Content is protected !!