किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुष्क धान ही मंडियों में लाएं किसान : डिप्टी कमिश्नर

by

जिले की मंडियों में अब तक 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद
होशियारपुर: 4 अक्तूबर: जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारु एवं निर्विघ्न ढंग से चल रही है तथा अब तक जिले में 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए आज अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि जिले की सभी 68 मंडियों में खरीद के सभी उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह किसी परेशानी से बचने हेतु शुष्क धाम ही मंडियों में लाएं। उन्होंने कहा कि धान की नमी की मात्रा का पता लगाने के लिए मंडियों के एंट्री प्वाइंटों पर ही इसको चैक करने के प्रबंध किए गए हैं।
संदीप हंस ने बताया कि जिले में धान की पराली के अपशिष्ट को आग लगाने पर पहले ही पाबंदी लगाई हुई है। इसी तरह सायं 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से धान काटना तथा बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमैंट सिस्टम (एसएमएस) लगी कंबाइन के साथ धान काटने पर भी पाबंदी के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि धान की कटाई के बाद पराली के अपशिष्ट पदार्थ को संबंधित मालिकों द्वारा आग लगा दी जाती है। जिससे नुकसान की संभावना बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि हवा में धुएं से प्रदूषण फैलता है, जिससे श्वास रोग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पराली के अपशिष्ट पदार्थ (नाड़) को आग लगाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति जो जमीन के लिए बहुत लाभदायक होती है, का भी नुकसान हो जाता है।
उन्होंने बताया कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा कंबाइनों से सुपर स्ट्रा मैनेजमैंट सिस्टम अटैच करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसका पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनरी प्राप्त करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी अथवा सहकारी सोसाटियों के डिप्टी रजिस्ट्रार से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ मुहिम के तहत नशपीला पंजा — तस्कर के घर पर चला सरकार का पीला पंजा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/25 जून : नशे के खिलाफ मुहिम के तहत होशियारपुर के मोहल्ला पंज पिपली निवासी नशा तस्कर मनदीप सिंह मनु के घर पर सरकार का पीला पंजा चला। इस संबंध में एसएसपी संदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका : ED को मिली उपराज्यपाल से मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 10 करोड़ 34 लाख की 6 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया : दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा प्रदान करना सरकार की विशेष प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

चंबा विधानसभा क्षेत्र में 107 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर : एएम नाथ। चम्बा  :  हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण व संतुलित विकास करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा...
article-image
पंजाब

भवानीपुर में पशूओं की भलाई के लिए छिंझ मेला 16 से 17 मार्च तक

गढ़शंकर: गांव भवानीुपर में सरपंच हरजिंदर सिंह की अगुआई में हुई मीटिंग में 16 मार्च व 17 मार्च को पशूओं की भलाई के लिए बाबा सिद्ध चानण की छिंझ करवाई जाएगी। इस दौरान बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!