कुठाड़ नदी पर निर्मित झूला पुल जंग लगने की वजह से हुआ कमजोर : लोगों ने उठाई मुरम्मत करने की मांग।

by

कुठाड़, 4 जुलाई (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत के तहत कुठाड़ नदी पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लोगों की पैदल आवाजाही के लिए Yबनाया गया झूला पुल उचित देखरेख न होने की वजह से उपेक्षा का शिकार है। इस पुल में लगाई लोहे की सामग्री में जंग लग चुका है। जंग लगने से इसमें प्रयोग लोहे की तमाम सामग्री कमजोर होने लगी है।लेकिन विभाग ने पिछले 23 वर्षों से इसकी सुध नहीं ली है।

क्षेत्र की कृष्णगढ़, जाडला, कक्करहट्टी के इलावा सुबाथू छावनी को पैदल जाने वाले लोग इस पुल का इस्तेमाल करते है। वहीं भारी वर्षा ,बरसात व नदी में बाढ़ के दिनों में लोगों की आवाजाही के लिए यही एक मात्र पुल है। ऐसे में यदि समय रहते इसकी आवश्यक मुरम्मत न की गई तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। बता दें कि इस नदी पर पूर्व में कोई भी पैदल पुल नही था,वहीं एक बार नदी को पार करते हुए कृष्णगढ़ पंचायत के एक परिवार के तीन लोग दो छोटे बच्चे व उनके पिता पानी में बह गए थे,उसके बाद लोगों ने लंबा संघर्ष कर विभाग से इस पुल का निर्माण वर्ष 2003 में करवाया था। पुल का उदघाटन भाजपा सरकार के पूर्व मार्किटिग कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने किया था। 23वर्ष बीत जाने के बाद अब इस पुल को आवश्यक मुरम्मत के इलावा रंग रोगन की दरकार है।
कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान पुष्पेंद्र कुमार,वार्ड पंच पूर्ण चंद, हरिदत्त , रुक्मिणी देवी, खेमचंद,रमेश कुमार केशवा राम व मन्साराम सहित अन्य लोगों ने विभाग से इसमें रंग रोगन व अन्य कार्य करने की मांग की है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस पुल की सुध लेने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

24 विभिन्न स्थानों पर जिला ऊना में 30 व 31 अक्तूबर को आयोजित होंगे इंतकाल दिवस – DC राघव शर्मा

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के 24 विभिन्न स्थानों पर आगामी 30 व 31 अक्तूबर को विशेष इंतकाल दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों के तहत इंतकाल से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसिद्ध साहित्यकार रामलाल पाठक ने डीसी बिलासपुर को भेंट की चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’

डीसी बोले जिला की लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास एएम नाथ । बिलासपुर, 09 दिसंबर : वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’ मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार 3.41 लाख युवाओं को लौटाएगी रद हुई भर्तियों का आवेदन शुल्क

हमीरपुर : पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों के पदों के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली है। राज्य सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर, जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे – डीसी

ऊना, 24 जनवरी – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!