कुत्ता घुमाना पड़ा भारी : आईएएस दंपति को 3100 किलोमीटर जाना पड़ा एक दूसरे से दूर

by

दिल्ली :
राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाडिय़ों को घर भेजकर कुत्ता घुमाना आईएएस दंपत्ति को भारी पड़ गया है। इस मामले में एमएचए ने गुरुवार देर रात आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू डुग्गा का एक साथ ट्रांसफर कर दिया। खिरवार को लद्दाख भेजा गया है, जबकि डुग्गा की पोस्टिंग अरुणाचल में की गई है। लद्दाख से अरुणाचल की दूरी करीब 3,100 किमी है।
आईएएस दंपती के पूर्वोत्तर ट्रांसफर पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए अपने ट्वीट को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू को भी टैग किया है।
संजीव 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल दिल्ली में रेवेन्यू कमिश्नर के पद पर तैनात थे। मामला सामने आने के बाद दिल्ली और केंद्र सरकार की काफी किरकिरी हो रही थी, जिसके बाद देर रात आईएएस दंपत्ति पर एक्शन लिया गया। भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह ने आईएएस दंपती को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित प्रदेशों में ज्वाइन करने का आदेश दिया है। पूरे घटनाक्रम पर संजीव खिरवार ने उन पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है।
आईएएस अधिकारी का मामला मीडिया में चर्चित होते ही अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में सभी सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर दिया झटका : न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ाई

नई दिल्ली :  आबकारी घोटाले से‌ जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर झटका दिया है। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए...
article-image
पंजाब

कोच कमल किशोर नूरी समिति के प्रभारी के रुप में चयनित

गढ़शंकर: 21 सितम्बर: गढ़शंकर के इंटरनैशनल ताइक्वांडो कोच कमल किशोर नूरी को 16वीं राष्ट्रीय फ्लोर बॉल चैंपियनशिप में अनुशासन समिति के प्रभारी के रुप में शामिल किया गया है। 16वीं नेशनल फ्लोर बॉल चैंपियनशिप...
article-image
पंजाब

27 वीं राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में शमिल होगी पंजाब की प्रसिद्ध हस्तियां : राजीव वालिया।

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  युवा खेल भलाई बोर्ड की एक विशेष मीटिंग का आयोजन सचिव परमजीत सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में फाइटर स्पोर्ट्स जोन करतारपुर रोड कपूरथला में किया गया। इस मीटिंग...
article-image
पंजाब

भंडारा 14 वें दिन में प्रवेश : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा धार्मिक स्थलों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया गया

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!