मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मंखा महेश्वर शिव मंदिर, मनहोता ,की ओर से मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया।जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने कहा कि संत महापुरूष ही अपने नि:स्वार्थ कर्म द्वारा इस समाज का कल्याण करते हैं। उन्होंनें कहा कि जब-जब अधर्म का अधंकार गहन से गहनतम होता हैं,इंसान के विचारों में दुर्गंध फै ल जाती है। तब-तब भक्ति रूपी लहर से लेकर महापुरूष इस धरा को सुगन्धित करते हैं।

आगे साध्वी जी ने कहा कि साधारण जीव कर्मों से बंधे हुए संसार में आते हैं,लेकिन संत-सतगुरू दूसरे जीवों के कल्याण के लिए इस धरा पर आते हैं। वह जीव को प्रभु प्राप्ति का सच्चा मार्गदर्शन करके आवागमन के चक्र से मुक्त कर देते हैं। उन्होनें कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी अर्जुन को यही समझाते हैं,और गीता के माध्यम से हमें भी इस बात को समझा रहे हैं कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्वि होती है,तब-तब ही मैं अपने रूप को रचता हूँ, अर्थात साकार रूप से लोगों के सम्मुख प्रकट होता हुं । साधु पुरूषों का उद्धार करता हू और दुष्टों का विनाश करता हूँ।
अंत में उन्होंनें कहा कि हमें भी ऐसे संत महापुरूष की खोज करनी होगी,जो हमारे घट में प्रकाश रूप ईश्वर का साक्षात्कार करवा दें, इसलिए हम भी जिज्ञासु से आगे बढक़र ईश्वर पिपासु बन जाएं। हमारे जीवन का उदेश्य ईश्वर प्राप्ति है,भीतर सच्ची तड़प के साथ इस परम उदेश्य में लग जाए। साध्वी राने भारती जी , श्रद्धा दे नाल कोई बुलंदा नहीं,मेरी झोपड़ी के भाग, नी में नाचना शाम दे नाल,भजनों का गायन कर संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नवीन कुमार,उपेंद्र कुमार,ओर भारी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 महिलाओं समेत 8 काबू : होटल में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

लुधियाना।  लुधियाना जिले के किदवई नगर स्थित मिनी रोज गार्डन के नजदीक होटल एसके क्राउन में मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने दबिश दी। यहां से पुलिस ने लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में दो व्यकतियों को 82 ग्राम नशीले पदार्थ और 48 बोतल शराब सहित सहित किया ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 82 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गशत...
article-image
पंजाब

पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में यूथ अकाली दल कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर – पेट्रोलियम पदार्थों की रात दिन बढ़ रही बेइंतहा कीमतों के विरोध में गढ़शंकर यूथ अकाली दल कार्यकर्ताओं ने हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी व रविन्द्र सिंह की अगुवाई में इकट्ठा होकर मोदी सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिस्तौल की नोक पर दुकानदार से 12 हजार नकदी और मोबाइल छीना : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर में सरदार टेलीकॉम के मालिक को पिस्तौल की नोक पर डरा धमका कर लूट की वारदात को दिया अंजाम

गढ़शंकर :  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा शाहपुर में  गत रात करीब आठ वजे दो युवकों ने पिस्तौल की नोक पर करीव 12 हजार और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!