महिन्द्रा प्राइड क्लास नंदी फाउंडेशन की ओर से छह दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महिन्द्रा प्राइड क्लास नंदी फाउंडेशन द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थानों संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली और गुरु नानक खालसा कॉलेज ड्रोली कलां में छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। इस कार्यशाला के दौरान प्रमुख विशेषज्ञ राजीव कुमार ने संचार कौशल, नौकरी के अवसर, समूह चर्चा, रिज्यूम तैयारी, वीडियो नेटवर्किंग, आलोचनात्मक सोच, डिजिटल पहचान, नौकरी साक्षात्कार, सोशल मीडिया, नैतिकता, बचत तकनीक, समय प्रबंधन, बजट की समझ आदि के बारे में बहुत ही सरल ढंग से जीवन से विभिन्न उदाहरणों के साथ विद्वत्तापूर्ण जानकारी साझा की। इस कार्यशाला की समन्वयक प्रो. दमनजीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलें तो वे अपना भावी जीवन आराम से बिता सकती हैं। इस अवसर पर छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने कार्यशाला में सीखे गए अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कालिज का समूह स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साक्षर महिलाएं ही आर्थिक तौर पर हो सकती है स्वतंत्र: कोमल मित्तल

एच.डी.एफ.सी बैंक के अधिकारियों ने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व वित्तिय धोखाधड़ी से सर्तक रहने के लिए किया जागरुक होशियारपुर : होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी व इंडियन कौंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर की ओर से...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे : लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए दसमेश पिता के नक्शे कदम पर चलने का दिया न्योता

चंडीगढ़, 17 जनवरी । श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे और लोगों को इंसाफ दिलाने के...
article-image
पंजाब

संत सतविंदर हीरा के नेतृत्व में आदि धर्म मिशन दिल्ली इकाई का चुनाव : जीसी सलहन अध्यक्ष, अक्षय भारद्वाज महासचिव नियुक्त

दिल्ली/दलजीत अजनोहा :  अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत की एक विशेष बैठक संत सतविंदर हीरा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर सुदर्शन पार्क नई दिल्ली में हुई, जिसमें कैप्टन बीआर...
पंजाब

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा – ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!