कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में पहल : बैरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया मिशन जीवन उपहार का प्रशिक्षण

by

कुपोषित बच्चों की पहचान और पोषण सुधार पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

एएम नाथ। तीसा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तीसा के अंतर्गत वृत बैरागढ़ में मिशन जीवन उपहार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन खंड समन्वयक पोषण अभियान राजकुमार द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान राजकुमार ने कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के संग्रहण तथा मिशन जीवन उपहार के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली खाद्य सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध करवाना है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि मिशन जीवन उपहार के तहत प्रत्येक वृत स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों की सही पहचान कर सकें और उनके आंकड़ों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर विभाग तक पहुंचा सकें। इससे बच्चों की निगरानी और पोषण संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी तीसा श्रीमती वीना देवी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित मिशन जीवन उपहार के माध्यम से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को विशेष पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी तीसा श्रीमती वीना देवी, वृत्त पर्यवेक्षक रीतो देवी, पूजा देवी, खंड समन्वयक राजकुमार तथा क्षेत्र की अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पोषण जागरूकता और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक : एसडीएम ने जारी किए सख्त आदेश

दुकानों या अन्य अतिरिक्त रास्तों से मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 18 अगस्त। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीडीएम साई लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर : एलएलबी विद्यार्थियों को नालसा योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। नादौन, 6 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कल्लर स्थित डीडीएम साई लॉ कॉलेज में एलएलबी विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में ड्रग मनी का इस्तेमाल – 5600 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट खुलासे के बाद बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

दिल्ली :  दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने के बाद हंगामा मचा है। मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। ड्रग रैकेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना...
Translate »
error: Content is protected !!