कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता : बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

by

ऊना, 16 मार्च – बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं तथा भविष्य में इससे होने वाले नुक्सान के बारे आम व्यक्ति को जागरूक किया जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों की सहायता से एक खुफिया तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जनवरी, 2023 के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा जिला में 275 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें 10 हज़ार 773 लोगों ने भाग लिया। इन जागरूकता कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों के 259, खंड स्तर के 8 तथा शहरी क्षेत्रों के अलग-अलग वार्डों के 8 जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, श्रम अधिकारी सोहन लाल जलोटा, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, लक्ष्मण दास सीडीपीओ गगरेट, पीओ अभिमन्यु कपूर सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन कौशल शिक्षा एवं समग्र शिक्षा कार्यक्रमों पर तीसा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

एएम नाथ। तीसा : शिक्षा खंड तीसा में आज मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तीसा खंड के विद्यालयों के मुखियाओं/प्रधानाचार्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में विद्यालयों में संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ, घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी

ऊना: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5,027 लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे : उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 25 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान, 2216.93 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित

एएम नाथ। शिमला :  राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 29वीं बैठक आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा होगी : प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

ऊना:  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज घालूवाल में पीने की पानी की परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!