कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान

by

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। श्री दयाल 31 अगस्त को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को यह चेक उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल को सौंपा।
उपायुक्त जतिन लाल ने श्री दयाल की उदारता और इस नेक कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने सभी जिला वासियों से इस पहल में शामिल होने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की है।
बता दें, ऊना जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाना है। इसके तहत गरीब परिवारों की बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने भी प्रावधान किया गया है। वहीं इसमें बेटियों की शादी के लिए भी मदद का प्रावधान है।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौशहरा पंचायत में विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक कमलेश ठाकुर

एएम नाथ। देहरा, 17 नवंबर : प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह बात...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी….पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एक निर्णायक औजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आदतन नशा तस्करों पर पहली बार वित्तीय चोट की तैयारी है। प्रदेश पुलिस ने नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने के लिए तैयारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 व 7 मई, 2025 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल में होगी जिला चम्बा के कलाकारों की ग्रेडिंग प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा :  जिला भाषा अधिकारी चम्बा तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला चम्बा के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा ।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ बम ब्लास्ट: अजीत और विनय को मिले थे 70,000, रणदीप के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भेजी थी रकम

चंडीगढ़: सैक्टर 26 स्थित सेविले बार एंड लाऊंज और डि’ऑरा क्लब के बाहर हुए बम ब्लास्ट के आरोपी अजीत और विनय को इस वारदात के लिए केवल 70,000 रुपए मिले थे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़...
Translate »
error: Content is protected !!