बच्चों का डेटाबेस : सुजानपुर के 123 आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाया जा रहा

by

सुजानपुर 09 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक समाज के लिए स्वास्थ्य विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्वास्थ्य, उचित पोषण और अभिभावकों का समुचित पोषण ज्ञान महत्वपूर्ण कारक हैं । इसी के दृष्टिगत प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को पोषण माह और मार्च माह के द्वितीय पखवाड़े को पोषण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।
कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पोषण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजित की जा रही ‘स्वस्थ बाल बालिका स्पर्धा’ के तहत इस वर्ष भी सुजानपुर के सभी 123 आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के वज़न और लंबाई का मापन कर उसे पोषण ट्रेकर ऐप पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से 0-6 आयु वर्ग के समस्त बच्चों की वृद्धि व विकास का आकलन कर एक सशक्त डेटाबेस तैयार किया जाएगा तथा स्वस्थ बच्चों के परिवारों विशेषकर माताओं को उनके बच्चों के समुचित विकास में योगदान के लिए स्वस्थ बाल बालिका प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित कर उनका धन्यवाद किया जाएगा। साथ ही साथ उन परिवारों की माताओं जिनके बच्चे वृद्धि और विकास के मानकों में थोड़ा पीछे रह गए हैं, उनकी कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए उन्हें चिकित्सीय मदद प्रदान की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि द्वितीय शनिवार को किशोरी संवाद दिवस होने के कारण बच्चों के साथ-साथ इस बार किशोरियों के वृद्धि एवं विकास मानकों का भी आकलन किया गया तथा बीएमआई के माध्यम से उन्हें उनके स्वास्थ्य और पोषण में वांछित सुधारों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि किशोरियों के वृद्धि मानकों का भी इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स द्वारा http://iapindia.org/Revised-IAP-Growth-Charts-2015.php. पर उपलब्ध कराए गए मानक चार्ट के आधार पर आकलन कर उनका भी डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर रीजनल एवं सीजनल पोषक पोषण सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।
फोटो : किशोरी संवाद दिवस के उपलक्ष्य पर आंगनवाड़ी केन्द्र री में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मण्डलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण …..सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

एएम नाथ। सरकाघाट, 29 नवम्बर : मण्डी के मण्डलायुक्त राज कृष्ण परूथी ने शुक्रवार को उपमण्डल सरकाघाट में एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों में चल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदला : समर और विंटर ब्रेक में अब इतनी छुट्टियां

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल  प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए आगामी छुट्टियों का शेड्यूल बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को टेंटेटिव शेड्यूल की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!