कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए

by

चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, ऊर्जा, पेयजल, सिंचाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर पर बल दिया जा रहा है। ग्रामीण कल्याण के प्रतिलक्षित अनेक योजनाएं व कार्यक्रम गत सात महीनों में कार्यान्वित किये गये हैं, जिनके सुखद परिणाम आने शुरू हो गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष आज डुंढियारा बंगला विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरान्त बोल रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान लगभग 120 लोगों लोगों की समस्याओं को सुना। ज्यादातर समस्याएं पानी, बिजली, सड़कों को लेकर थीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा। उन्होंने सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए वे उनकी आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप भटियात को विकास का आदर्श बनाएंगे।
पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम और गरीब आदमी तथा जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, उप निदेशक उद्यान राजीव चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक महाजन, पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति भटियात सुरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत नैनीखड्ड संजीव कुमार, सीडीपीओ चुवाड़ी धर्मवीर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में बंद का व्यापक असर- 163 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के ज्यादातर जिलों में किसान टोल प्लाजा व मुख्य मार्गों पर बैठे रहे। रेलवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

एनएसएस स्वयंसेवियों को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ एएम नाथ। चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी की जिला खेल अधिकारी “निलंबित”, “स्विमिंग पूल” मामले में लापरवाही का आरोप

एएम नाथ। मंडी : युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंडी जिला की खेल अधिकारी को स्विमिंग पूल मामले में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में “अखंड भारत संकल्प दिवस-2026” मनाया गया

महाविद्यालय स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी तक उसके हस्तांतरण का केन्द्र बनें एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी, चंबा में अखंड भारत संकल्प दिवस 2026 के अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्र...
Translate »
error: Content is protected !!