कुलदीप सिंह पठानिया ने किया डोबाला डंगा- छम्बर सम्पर्क सड़क का शिलान्यास : तुणूहट्टी- रोणी संपर्क मार्ग पर बस सेवा का परिचालन होगा शुरू, पेयजल आपूर्ति के लिए व्यय होंगे 24 लाख – पठानिया

by
एएम नाथ। चंबा (तुणूहट्टी) :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज पंजाब राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र कटोरी बंगला के डोबाला डंगा से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने गदियाड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोबाला डंगा-छम्बर  संपर्क सड़क के निर्माण कार्यों पर 66 लाख रूपयों की राशि व्यय होगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि डोबाला डंगा-छम्बर संपर्क सड़क को   इस क्षेत्र के गांव भोटन तक विस्तार देने  के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण कार्य आगामी वित्त वर्ष में शुरू किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने  विभागीय  निर्धारित नियमों के पूरा होने की अवस्था में राजकीय माध्यमिक विद्यालय समोतर को उच्च विद्यालय में  स्तरोन्नत करने  का  भरोसा  दिया।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर
तुणूहट्टी- रोणी संपर्क मार्ग पर बस सेवा के परिचालन को शुरू करने का आश्वासन  दिया ।
उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर 24 लाख रुपए की  धन राशि व्यय  की जा रही है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए ।
उन्होंने कहा कि डोबाला डंगा- छम्बर  संपर्क  सड़क  के  निर्मित हो जाने से  जोहड़, गरनेडी, चलेला, छम्बर, चरमाणी, वासा, गोचर, चौँका  इत्यादि गाँव की एक हजार से अधिक आबादी को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, डीएफओ रजनीश महाजन, पुलिस इंस्पेक्टर रमन चौधरी, अधिशासी अभियंता हर्षपुरी, राकेश ठाकुर  प्रधान ग्राम पंचायत तारागढ़ सिकंदर कुमार,  तुणूहट्टी सुनीता देवी  सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित  रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीनको ने मुख्यमंत्री को 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आज 1.35 करोड़ रुपये का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में खनन माफिया बेख़ौफ : खनन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों पर हमला, इंस्पेक्टर लापता, एक पुलिस कर्मी घायल

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में खनन मफिया इस कदर बेख़ौफ हो चुका है कि दो दिन पहले वनरक्षक पर माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत  : ककीरा स्कूल के 28 लाख 59 हजार  की राशि से नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का किया लोकार्पण 

विद्यार्थी जीवन में बहुआयामी गतिविधियां अनुशासन और नेतृत्व  क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण एएम नाथ। चंबा (ककीरा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेको की नीलामी में आरक्षित मूल्य की तुलना में 7.42 प्रतिशत की वृद्धि

हमीरपुर 05 मार्च। वर्ष 2024-2025 के लिए जिला हमीरपुर की पांच शराब के ठेको के आवंटन हेतु निविदा एवं बोली प्रक्रिया मंगलवार को बचत भवन हमीरपुर में एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न...
Translate »
error: Content is protected !!