कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग करते महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत

by
एएम नाथ। कुल्लू : जिला कुल्लू के अंतर्गत डोभी नामक स्थान में एक पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पैराग्लाइडिंग करती एक महिला पर्यटक की मौत का समाचार है।
बताया जा रहा है कि पायलेट ने पर्यटक को बैल्ट सही तरीके से नहीं पहनाई। जिस कारण पर्यटक महिला पैराग्लाइडिंग करती बार ऊंचाई से गिर गई और नीचे गिरने पर शरीर के चिथड़े-चिथड़े हो गए। महिला पर्यटक साउथ इंडिया की बताई जा रही है। वहीं डोभी पैराग्लाइडिंग हादसा मामले में मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अगले आदेशों तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है।
जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि पायलट पंजीकृत था और उपकरण स्वीकृत था। दुर्घटना हार्नेस विफलता के कारण हुई है। सुनयना शर्मा ने बताया कि उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और अगले आदेश तक डोभी में उड़ान निलंबित की जा रही है।
इस घटना में 26 वर्षीय नव्या की मौत हो गई है जो हैदराबाद से यहां घूमने आई थी जबकि पायलट ने सफल उड़ान भरी है। उधर एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि पुलिस टीम ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला के शव का ढालपुर में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर : भाजपा 25 विधायक नए राज्यपाल के पदभार संभालने के बाद उन्हें सौंपेंगे ज्ञापन :

शिमला : विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर सरकार भाजपा के निशाने पर कांग्रेस सरकार है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि रोककर सरकार ने जनता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को दी पोषण व माहवारी के दौरान फैली भ्रान्तियों की जानकारी : मसरूण्ड पंचायत में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत मसरूण्ड ब्लाक चम्बा में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषक फल और सब्जियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूढ़ी दिवाली मेले में राज्यस्थान से आए एक कारोबारी की डंडों से पीट कर की हत्या, दो काबू

निरमंड। कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की मंडी के दो कारोबारियों की ओर से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल : शिमला में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी HRTC बस,

एएम नाथ।  शिमला :    रोहड़ू डिपो की हिमाचल परिवहन निगम की एक बस गिलटारी रोड से नीचे गिर गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल...
Translate »
error: Content is protected !!