कुल्लू प्रसूता मौत मामले में जय राम ठाकुर ने सरकार को घेरा…पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रजनी शर्मा के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

by

कुल्लू प्रसूता मौत मामले में जय राम ठाकुर ने सरकार को घेर

सुनारू गांव पहुंचे जय राम ठाकुर, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा

एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान रजनी शर्मा के निधन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बालीचौकी क्षेत्र के सुनारू गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत महिला के परिजनों को सांत्वना दी और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रसव के दौरान रजनी शर्मा की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई आरोप भी लगाए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं और सरकार को इनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने सरकार से परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की विकास परियोजनाओं से बदल रहा ज्वाली विधानसभा का स्वरूप: प्रो. चन्द्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। ज्वाली,7 दिसंबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार उठा रही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की जिम्मेवारी : विशेष राहत पैकेज के तहत लगभग 22 हजार आपदा प्रभावितों को दी गई वित्तीय सहायता: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवार प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के गलोड़ से किया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ : आत्मनिर्भर गांव से ही साकार होगी आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना – हिमाचल के हितों की लड़ाई में कहीं दिखाई नहीं दे रही भाजपा : मुख्यमंत्री

नादौन क्षेत्र में 5.88 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की रखी आधारशिला नादौन :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत गलोड़ से ‘सरकार गांव के द्वार’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
Translate »
error: Content is protected !!