कुल्लू में अनियंत्रित होकर पेड़ पर गिरा पैराग्लाइडर, पायलट घायल

by

पायलट की हालत स्थिर, पर्यटक सुरक्षित

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट में रविवार को एक बार फिर से हादसा पेश आया। हादसे में पायलट को चोटें आई हैं, जबकि पर्यटक सुरक्षित हैं। पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय निर्धारित साइट से कुछ दूरी पर खेत में स्थित एक पेड़ में फंस गया, जिससे पैराग्लाइडर अनियंत्रित हो गया।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में पैराग्लाइडर पायलट नीरज, निवासी गड़सा, तहसील भुंतर को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई गई और घायल पायलट को उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाया गया।
चिकित्सकों के अनुसार पायलट को आई चोटें गंभीर नहीं हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। समय रहते राहत कार्य होने से किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका। हादसे के समय पैराग्लाइडर में पायलट के साथ बैठा पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। पर्यटक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व और केवल सिंह पठानिया की मेहनत को

शाहपुर की 61 पंचायतों में से 47 में कांग्रेस विचारधारा के प्रधान, 4 में से 3 जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी एएम नाथ। शाहपुर 2 जून :  शाहपुर में सोमवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला घूमने पहुंचे 4 युवक- कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला,उठाकर थाने ले गई पुलिस

रोहित जसवाल । शिमला : नए साल पर हजारों लोग शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के रहने वाले चार युवक भी खुशी-खुशी शिमला के कुफरी घूमने पहुंचे हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इम्पैक्ट समिट भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

333 उचित मूल्य की दुकानो में से 197 दुकाने सहकारी सभाओं द्वारा, 129 व्यक्तिगत, 02 महिला मण्डलों द्वारा तथा 05 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही : DC मनमोहन शर्मा

ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित सोलन: उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बनकर...
Translate »
error: Content is protected !!