कुल्लू में टाटा सूमो खाई में समाई, 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल : वोट डालकर शिरड़ मेला देखने जा रहे थे ग्रामीण

by

पीज मार्ग पर बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

एएम नाथ। कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के समीप पीज मार्ग पर बागन के पास सवारियों से भरी एक टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मतदान करने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि वाहन सीधे गहरी खाई में जा समाया। गाड़ी के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान मैना देवी (37) पत्नी देवी सिंह, कलावती (40) पत्नी सुरेंदर तथा काली देवी (35) पत्नी बुद्धि सिंह के रूप में हुई है। तीनों मृतक महिलाएं गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील एवं जिला कुल्लू की निवासी थीं।
वहीं हादसे में जय सिंह, माला देवी, अंजू, कमला, अयांश ठाकुर, तारा ठाकुर, प्रोमिला देवी, चित्रु देवी और सावित्रा घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में 6 वर्षीय अयांश ठाकुर और तारा ठाकुर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
एसपी कुल्लू मदन लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ऊना/होशियारपुर,15 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेले का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च तक किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

फागू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन का उद्घाटन  रोहित जसवाल। शिमला ;  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के फागू में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रथम अक्तूबर से जन जागरूकता अभियान ‘समर्थ-2024’ आयोजित करेगा

रोहित भदसाली। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआर) के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण ‘समर्थ’ पर वार्षिक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक संबंध कई दिनों तक बनाता रहा युवक : शादी करने से किया मना तो महिला ने दर्ज कराया मामला

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : हमीरपुर की एक महिला ने मंडी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। तलाकशुदा महिला की युवक से जान पहचान फेसबुक के...
Translate »
error: Content is protected !!