कुल्लू हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आए चंडीगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 12 जून : चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी (सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस के निर्देशों, तथा डब्ल्यू/एसपी (सिटी) के.एम. प्रियंका और एसडीपीओ (साउथ-वेस्ट) धीरज कुमार के मार्गदर्शन में थाना मलोया पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है।
थाना मलोया के एसएचओ इंस्पेक्टर बलदेव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले ही तीन आरोपियों — राजिंदर सिंह (58 वर्ष), हनी (36 वर्ष) और अवतार सिंह (43 वर्ष) — को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ थाना मलोया में एफआईआर नंबर 80 दिनांक 9 जून 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी राजिंदर सिंह के खुलासे के आधार पर पुलिस ने रमेश चंद पुत्र देव कृष्ण निवासी गांव बेसर, तहसील एवं जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र 33 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को थाना मलोया की टीम ने सत्संग भवन, मलोया के निकट तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1493 ग्राम चरस बरामद की थी। बरामदगी में राजिंदर सिंह से 496 ग्राम, हनी से 501 ग्राम तथा अवतार सिंह से 496 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
आगे की जांच में राजिंदर सिंह ने खुलासा किया कि उसने यह चरस कुल्लू क्षेत्र से खरीदी थी। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने कुल्लू निवासी रमेश चंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 797 ग्राम चरस और बरामद की है।
चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोहराया कि नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 14 दिसंबर को करेंगे  ध्रूंबनेट सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता : 15 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का  होगा लोकार्पण

चंबा, 13 दिसंबर: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 14 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्रूंबनेट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 14...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बताएं क्या समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला : पंचायतों के रीऑर्गेनाइजेशन के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि सभी मंत्री और मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

77.59 ग्राम चिट्टा के साथ ऊना में STF ने किए 4 गिरफ्तार

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊना जिले में दो चरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 77.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों व पंचायत सचिवों को विस्तार से बताया कि पंचायत में किसी व्यक्ति के पाॅजिटिव पर किन-किन बातों का ध्यान रखना

विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी जानकारी ऊना  – खंड विकास कार्यालय में आज विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों कोे कोविड सुरक्षा नियमों सहित अन्य जानकारियां सांझा...
Translate »
error: Content is protected !!