कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

by

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका लगाई थी।

दरअसल, बीते दिन सहज अरोड़ा ने अपने अपनी पत्नी गुरप्रीत के साथ जॉइंट याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। जिसमें सुरक्षा की मांग की गई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कपल को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं।

कुछ दिन पहले निहंग मान सिंह अकाली द्वारा कपल को धमकाया जा रहा था। जिसके वीडियो भी सामने आए थे। कुल्हड़ पिज्जा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निंहगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। जहां निहंगों ने मांग की थी कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। अगर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से जितनी भी वीडियो है कुल्हड़ पिज्जा कपल डिलीट कर देता है तो ठीक, नहीं तो फिर वह चाहे सारी पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

निहंगों के विरोध के बाद कपल ने कहा था कि वे अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) जाएंगे और वहां अपनी अर्जी लगाएंगे। सहज ने कहा था कि श्री दरबार साहिब पहुंचकर पूछूंगा कि मैं दस्तार (पगड़ी) सजा सकता हूं या नहीं। लेकिन अगर मैं गलत हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। वीडियो में सहज के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत भी मौजूद थी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। जिसके बाद दोबारा निहंग बाबा मान सिंह ने नया वीडियो जारी किया था। सहज ने आरोप लगाया था कि मेरे और मेरे परिवार के साथ जहां भी गलत हो रहा है, हमारी बात सुनी जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षित महिलाएं भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण अदा कर सकती :राघव शर्मा , हिमकैप्स बढे़ड़ा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

ऊना:11 जुलाई: हिमकैप्स काॅलेज बढे़ड़ा में आज विश्व जनसंख्या दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमें में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने...
article-image
पंजाब

ओपन वर्ग में मुगोवाल ने मनोलिया को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी पर ककया कब्जा..सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट सम्पन्न

अंडर-14 में कहारपुर व खेड़ा की टीम बराबर रहने पर खेड़ा ने टूर्नामेंट ट्राफी अपने नाम की। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब के सरपरस्त संत बाबा साधू सिंह व क्लव के...
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव में जोगिन्दर नगर में दर्ज हुआ 68.49 प्रतिशत मतदान

जोगिन्दर नगर, 01 जून- आम लोकसभा चुनाव-2024 के चलते जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरूषों की भागीदारी 61.55 प्रतिशत जबकि महिलाओं की 75.29 प्रतिशत भागीदारी रही।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे : विभिन्न पद जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 15 सितम्बर को

ऊना, 12 सितम्बर – मैसर्ज़ सत्या माइक्रो लिमिटेड ऊना द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!