कुल्हाड़ी से काट कर भतीजे ने की ताया की हत्या : वारदात को अंजाम देकर फरार

by

फिरोजपुर : गांव मनियांवाला कुएं के पास धान के खेत में पानी को लेकर भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर ताया की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इकबाल सिंह निवासी दुलचीके रोड ने कहा कि उसके पिता निरंजन सिंह और वे खुद खेत गए थे। वहां पर उसके चाचा का बेटा नरेंद्र सिंह और चाची मौजूद थे। नरेंद्र ने पिता से कहा कि उनकी वजह से उनके खेत में पानी रिस रहा है। इसी बात पर नाराज होकर नरेंद्र ने कुल्हाड़ी से उनके पिता पर वार कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से निरंजन सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, उन्हें तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। इकबाल ने कहा कि पिता की हत्या करने की एक साजिश रची गई थी। इसमें उनके एक रिश्तेदार दिलबाग सिंह की मिलीभगत है। उसी की शह पर कत्ल किया है। उधर, डीएसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनियांवाला कुएं पर निरंजन सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बयान दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईडी ने विधायक खैहरा और गुरदेव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट पेश

मोहाली :कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की जिला अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी हुई। खैहरा ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले सुनवाई का मौका देने की मांग की और इस संबंध में...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

बलाचौर:19 सितम्बर: एसएसपी जिला शहीद भगत सिंह नगर भगीरथ सिंह मीना के आदेशानुसार सांझ केंद्र पोजोवाल तथा काठगढ़ के सांझ केंद्र के फंडों में से गांव पोजेवाल तथा काठगढ़ के जरुरतमंद परिवारों को राशन...
article-image
पंजाब

500 ग्राम हैरोईन सहित दो ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने सीआईए स्टाफ होशियारपुर के सहयोग से नाकाबंदी दौरान एक कार में से 500 ग्राम हैरोईन सहित दो तस्करां को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस ने देर रात...
article-image
पंजाब

सफाई एक सामूहिक जिम्मेदारी है, हर नागरिक का योगदान आवश्यक: ब्रम शंकर जिम्पा

– कैबिनेट मंत्री ने स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक समागम में की शिरकत – सोसायटी की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर तीसरे सफाई लंगर की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 4 अगस्त: स्वच्छता...
Translate »
error: Content is protected !!