कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर, जिला में उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे – डीसी

by
ऊना, 24 जनवरी – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना उपमंडल के लिए टाऊन हॉल, 20 सितम्बर को हरोली उपमंडल के लिए मिनी सचिवालय हरोली, 21 सितम्बर को उपमंडल अंब के तहत पंचायत समिति हॉल अंब तथा 22 सितम्बर को उपमंडल गगरेट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भद्रकाली(भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को संस्थान के मुखिया/ग्राम प्रधान/तहसीलदार/राज्य द्वारा प्राधिकृत राजस्व प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिनकी मासिक आय 22 हज़ार 500 रूपये या इससे कम हो, एक फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व यूडीआईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

625 लाख बलाना-गोला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे : कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, (चुवाड़ी) 29 सितंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार उनकी विशेष प्राथमिकता है। वे आज सिहुंता प्राइमरी शिक्षा खंड के तहत थुलेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग : चालक की तीसरे दिन भी तलाश जारी

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग एम नाथ। चंबा : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढकोग के पास ट्रक हादसे में लापता हुए चालक की खोज के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने जैस पंचायत के प्रांगण से किए 2.58 करोड़ के विभिन्न उद्घाटन एवं शिलान्यास

सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में नए पंचायत भवनों के लिए स्वीकृत किए 80 करोड़, जिसमें ठियोग विस क्षेत्र के लिए 3.32 करोड़ शामिल एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC राघव शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित : जिला व पांचों ब्लॉकों के लिए जिग्राफिक इंफोरमेंशन सिस्टम मैप किया लॉन्च

प्रधान पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें – उपायुक्त ऊना, 22 सितम्बर – स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव...
Translate »
error: Content is protected !!