कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने बीत ईलाके के सैतींस गावों में सैकड़ों ट्रैकटरों के साथ रोष रैली निकाली  किसान ट्रैकटर रैली दौरान कृषि कानून वापिस लेन की जोरदार मांग की गई और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई

by

किसान ट्रैकटर रैली को बीत ईलाके के सभी गावोंं में जोरदार सर्मथन मिला
सैकड़ों युवा ट्रैकटर लेकर रैली में शामिल हुए

गढ़शंकर: कृषि कानूनों के खिलाफ बीत ईलाके के समस्त संगठनों ने सैकड़ों ट्रैकटरों के साथ किसान ट्रैकटर रैली निकाली। जिसमें जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी की गई और कृषि कानूनू रद्द करने की मांग करते हुए 26 जनवरी को दिल्ली किसान परेड में शामिल होने के लिए तेईस जनवरी को कूच करने का आहावान किया गया। किसान ट्रैकटर रैली ख्ुारालगढ़ साहिब से सुवह दस वजे शुरू हुई और बीत ईलाके के सैतींस गावों में होती हुई बारापुर अड्डे से वापिस आते हुए अड्डा झूगियांं में रैली का समापन हुया।
किसान ट्रैकटर रैली के दौरान यहां विभिन्न गावों में महिलाए, बच्चों सहित सैकड़ों लोग अपने अपने गांव व घरों के बाहर रैली का स्वागत करते दिखाई दिए तो किसान ट्रैकटर रैली दौरान लोगो में रोष इतना था कि घरों के बाहर आकर महिलाए भी नारेवाजी करते हुए किसान ट्रैकटर रैली में शामिल सभी लोगो का उत्साह बढ़ा रही थी। मैंहिंदवानी में गांव वासियों दुारा दोपहर के खाने का इंतजाम किया गया तो बारापुर अड्डे में गांव बारापुर निवासियों दुारा चाय समोसे का इंतजाम किया गया था। उकत रैली मेें पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, सीटू के कामरेड गरीब दास बीटन,यूथ काग्रेस गढ़शंकर के अध्यक्ष कमल कटारिया, जगदेव सिंह गढ़ीमनासोवाल, पूर्व सरपंच सर्वन किसाना, भाग सिंह खुराली पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, पूर्व सरपंच दविंद राणा, पससफ के जिलाध्यक्ष रामजी दास चौहान, पूर्च सरपंच यादविंदर सिंह, सरपंच रौशन लाल, बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा, लाडी बोपाराय, गुरदीप सिंह बोपाराय, हरप्रीत ङ्क्षसंह हैप्पी, शुभकरन सिंह बोपाराय, लखन शर्मा, सोढ़ी हरमां, नरेश धीमान, रमेश धीमान आदि किसान ट्रैकटर रैली में शामिल थेे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महंत उदय गिरि जी महाराज को संस्था सेवा ने जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए दी शिक्षण सामग्री 

 चेयरमैन अविनाश राय खन्ना व अध्यक्ष दविंदर चड्ढा ने संस्था की तरफ से सौंपी 10 हजार की कापियां होशियारपुर 1 :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि संस्था सेवा के...
पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल के प्रधान पद पर असमंजस बरकरार, किसी के पास भी बहुमत ना होने के अपनी अपनी गोटियां फिट करने में जुटे

त्रिभंक दत्त, सोम नाथ बंगड़ व भावना कृपाल सहित चार दाबेदार, आरक्षण के बाद दाबेदार व समीकरण भी बदल सकते गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के प्रधान पद के लिए चार पार्षदों का नाम साहमने...
article-image
पंजाब

घर लौट रहा था युवक : बदमाशों ने सरेआम गोलियां मारकर हत्या

अमृतसर : जंडियाला गुरु के अधिकार इलाके में पड़ने वाले गांव जब्बोवाल में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की...
article-image
पंजाब

पहली तिमाही की समीक्षा और दूसरी तिमाही सम्बन्धी बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-119 की पहली तिमाही अप्रैल-मई-जून की समीक्षा और दूसरी तिमाही जुलाई-अगस्त-सितंबर की योजना बैठक होटल शिराज रीजेंसी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!