158 लड़के और 141 लड़कियों के साथ रेप करने वाला फ्रेंच डॉक्टर,अपनी भतीजी तक को नहीं था छोड़ा

by
फ्रांस में एक मशहूर डॉक्टर को अब 20 साल की सजा सुनाई गई है। यह 20 साल की सजा उस डॉक्टर को 299 बच्चों से रेप करने के लिए मिली है। जिसमें लड़के से लेकर लड़कियां तक शामिल है, इस पीड़ित बच्चों की औसत आयु सिर्फ 11 साल थी।
सैकड़ों बच्चों का यौन शोषण
डॉ जोएल ले स्कॉरनेक ने करीब दो दशक की अवधि में करीब 300 बच्चों का यौन उत्पीड़न किया था। 74-वर्षीय पूर्व सर्जन को बुधवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई। जोएल ले स्कॉरनेक को 299 बच्चों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया। न्यायाधीशों ने सजा की अवधि के संबंध में सरकारी अभियोजक की सिफारिशों को मान लिया और आपराधिक अदालत ने आदेश दिया कि स्कॉरनेक को कम से कम दो-तिहाई सजा काटनी होगी और उसके बाद वह रिहा किए जाने का पात्र हो सकेगा। स्कॉरनेक ने 299 बच्चों के अलावा अन्य के साथ भी यौन शोषण के आरोपों को स्वीकार किया था।
भतीजी तक को नहीं था छोड़ा 
जोएल ले स्कॉरनेक इतना हैवान था कि उसने अपनी भतीजी तक को नहीं छोड़ा था। ले स्कॉरनेक अपने दो भतीजी समेत चार बच्चों के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पहले से 15 साल की सजा काट रहा है। उसे इस मामले में 2020 में दोषी ठहराया गया था। उसने अदालत से कहा कि उसने सबसे पहले 1985 में अपनी भतीजी का यौन उत्पीड़न किया था और तब वह महज़ पांच साल की थी। यह मामले सबसे पहले 2017 में सामना आए जब छह साल की बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले स्कॉरनेक ने उसके साथ अश्लील हरकत की है।
बेहोशी की हालत में करता था रेप
इसके बाद पश्चिमी फ्रांस के ब्रिटनी में नया मुकदमा फरवरी में शुरू हुआ और इसने 1989 से 2014 के बीच उत्पीड़न के पैटर्न को उजागर किया। यौन उत्पीड़न के समय ज़्यादातर पीड़ित बेहोश थे या अस्पताल में भर्ती मरीज़ थे। उनकी औसत आयु 11 वर्ष थी। पीड़ितों में 158 लड़के और 141 लड़कियां थीं।
650 अश्लील वीडियो मिले थे
उसके घर की तलाशी में 3,00,000 से अधिक तस्वीरें, 650 अश्लील वीडियो फाइल (जिनमें बाल यौन शोषण, पशुओं से यौन संबंध आदि से संबंधित सामग्री शामिल थी), साथ ही कुछ नोटबुक मिलीं, जिनमें उसने बाल यौन अपराध के बारे में बताया था और अपनी गतिविधियों का विवरण लिखा था। इससे उसे पहले बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने के जुर्म में 2005 में चार महीने की सज़ा सुनाई गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से किया उप मंडी तीसा का उदघाटन

59 लाख रुपए से निर्मित उप मंडी तीसा में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मिति एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मंडी तीसा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन...
article-image
पंजाब

Free classes of Logical Reasoning

 Digital Library is an effective learning center for competitive exam preparation Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.2 :  Deputy Commissioner Komal Mittal today announced during a visit to Digital Library Hoshiarpur that classes of Logical Reasoning and Mental...
article-image
पंजाब

विशाल डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई को सतनौर से निकलेगी

गढ़शंकर : 21 जुलाई : हर साल की तरह इस साल भी डाक काबड़ यात्रा 22 जुलाई से गढ़शंकर के गांव सतनौर के पृथ्वी नाथ शिव मंदिर से रवाना होगी। डाक काबड़ यात्रा में...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 5वीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर,  2 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए पांचवीं के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का परिणाम छात्र प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!