कृषि मंत्री ने कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का किया लोकार्पण

by

शिमला 25 सितम्बर – कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान हितैषी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यन्वित किए जा रहे हैं। किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सरकार ने महत्वकांक्षी हिम उन्नति और हिम गंगा योजना शुरू कीे है। प्रदेश में भौगोलिक परिस्थिति, जलवायु इत्यादि के आधार पर कलस्टर आधारित कृषि को बढ़ावा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं विश्रामालय किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया, कृषि निदेशक डॉ. रघबीर सिंह, संयुक्त निदेशक, डॉ. जीत सिंह ठाकुर व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने 23 वर्षों के बाद पैरा मेडिकल सीटें बढ़ाईं

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार ने लगभग 23 वर्षों के अंतराल के बाद चिकित्सा क्षेत्र में तकनीशियन पाठयक्रमों के लिए सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका : इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र किया था गिफ्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में चार बच्चे के साथ इश्क का बुखार लेकर घुस आई सीमा हैदर के अब बुरे दिन शुरू हो चुके है। पिछले काफी दिनों से सीना हैदर अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 1000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ीः मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए अप्रैल में बीपीएल सर्वेक्षण फिर होगा शुरू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली...
Translate »
error: Content is protected !!